-
Mulayam Singh Yadav Second Wife and Daughter in laws: मुलायम सिंह यादव का परिवार देश का सबसे बड़ा राजनीतिक परिवार है। इस फैमिली से 18 सदस्य सक्रिय राजनीति में हैं। परिवार की महिलाएं भी अब पॉलिटिक्स में आ चुकी हैं। आइए जानें मुलायम सिंह यादव की कुछ बहुओं से जुड़े रोचक सीक्रेट्स:
-
साधना गुप्ता मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी हैं। वह राजनीति में आना चाहती थीं। लेकिन मुलायम सिंह ने उन्हें साफ मना कर दिया। ये राज खुद साधना ने एक इंटरव्यू में खोला था।
-
सरला देवी शिवपाल यादव की पत्नी हैं। संपत्ति के मामले में सरला देवी शिवपाल से भी ज्यादा अमीर हैं। इस बात का खुलासा 2017 में चुनाव आयोग को दिये गए शिवपाल यादव के चुनावी हलफनामे से हुआ था।
-
लालू प्रसाद यादव की सबसे छोटी बेटी राजलक्ष्मी की शादी अखिलेश यादव के भतीजे तेज प्रताप सिंह यादव से हुई है।
-
राजलक्ष्मी पढ़ी लिखी होने के साथ अपना परिवार भी बखूबी संभालती हैं। राजलक्ष्मी एक अच्छी घुड़सवार भी हैं।
-
मुलायम के सौतेले बेटे प्रतीक की शादी अपर्णा सिंह बिष्ट से हुई है। अपर्णा ने खुद से जुड़े कई सीक्रेट्स एक इंटरव्यू में खोले थे। उन्होंने बताया था कि जब वह शादी करके ससुराल आईं तब उन्हें साड़ी तक पहनने नहीं आती थी।
-
परिवार की दूसरी महिलाएं इसके लिए अपर्णा की चुटकी भी लेती थीं। बकौल अपर्णा उनकी सास साधना गुप्ता ने उन्हें साड़ी पहनना सिखाया।
-
अपर्णा बिष्ट ने अपनी जेठानी और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव से जुड़े कुछ सीक्रेट्स भी बताए थे। बकौल अपर्णा परिवार में सबसे ज्यादा गुस्सा डिंपल ही करती हैं।
-
डिंपल के बारे में अपर्णा ने बताया था कि उनकी जेठानी फ्रूट आइसक्रीम बहुत कमाल का बनाती हैं। उनकी बनाई फ्रूट क्रीम का घर में हर कोई फैन है।