-
Mulayam Singh Yadav Shivpal Yadav: मुलायम सिंह यादव ने जब समाजवादी पार्टी बनाई थी तब से उनके छोटे भाई शिवपाल उनके साथ जी जान से लगे रहे। एक जमाने में शिवपाल ही मुलायम के नाक कान हुआ करते थे। अखिलेश यादव (Akhilesh yadav) की सौतेली मां और मुलायम की दूसरी पत्नी (Mulayam Singh Yadav swcond Wife) साधना गुप्ता (Sadhana Gupta) ने बताया था कि शिवपाल ने वो दिन भी देखे जब जिस चटाई को बिचाते उसे ही ओढ़ कर सो जाते थे। डिंपल यादव (Dimple Yadav) के ससुर शिवपाल आज राजनीति में बड़ा नाम बन चुके हैं।
-
शिवपाल यादव की शादी सरला देवी से हुई है। उनके दो बच्चे हैं। बेटे का नाम आदित्य है तो बेटी का नाम अनुभा है। (यह भी पढ़ें: IAS अफसर से की है मुलायम ने भतीजी की शादी, जानिए क्या करती हैं अखिलेश की बहन )
-
शिवपाल यादव के बेटे आदित्या भी पिता की ही तरह राजनीति में हैं। जब अखिलेश यादव यूपी के सीएम थे तब आदित्य राज्य सहकारिता निगम के अध्यक्ष हुआ करते थे। (यह भी पढ़ें: करोड़ों के संपत्ति की मालकिन हैं सरला, पति शिवपाल यादव से भी अमीर हैं मुलायम सिंह की बहू )
-
शिवपाल यादव ने अपने बेटे आदित्या की शादी राजपूत राजघराने में की है। आदित्या यादव की पत्नी का नाम राजलक्ष्मी सिंह है। (यह भी पढ़ें: कोई MBBS तो किसी ने किया है बीकॉम, जानिए कितना पढ़ी लिखी हैं मुलायम सिंह यादव की 5 बहुएं )

राजलक्ष्मी सिंह ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से एमए की डिग्री हासिल की है। उनकी मां शारदा कुंवर सिंह राजपूताना मैहर स्टेट की राजकुमारी रही हैं। इनके परिवार के लोगों के द्वारा ही मैहर में विख्यात शारदा देवी मंदिर का निर्माण करवाया गया है। (यह भी पढ़ें: बहू डिंपल से दूसरी पत्नी साधना तक, जानिए कैसा है मुलायम सिंह की फैमिली का ज्वैलरी कलेक्शन ) -
राजलक्ष्मी सिंह के नाना राजा कुंवर नारायण सिंह जूदेव 3 बार विधायक रह चुके हैं। हिमाचल प्रदेश के दिवंगत पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह भी राजलक्ष्मी के नाना लगते थे। राजलक्ष्मी के पिता संजय सिंह अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ के लालगंज तहसील के रहने वाले हैं। इनके पिता स्व. सतनरायन सिंह वर्ष 1976 से 1982 तक कांग्रेस से एमएलसी भी रहे। (यह भी पढ़ें: सास से करीब 3 गुना ज्यादा अमीर हैं डिंपल यादव, जानिए मुलायम सिंह परिवार की बहुओं की संपत्ति )
-
राजलक्ष्मी और आदित्या यादव की शादी 2016 में हुई थी। इस शादी में बॉलीवुड अदाकारा श्रीदेवी समेत देश की कई जानी मानी हस्तियां शामिल हुई थीं। (यह भी पढ़ें: जो दरी बिछाते उसे ही ओढ़ कर सो जाते थे शिवपाल यादव, नहीं टालते भाई मुलायम सिंह की कोई बात )
-
Photos: Social media