-
Mulayam Singh Yadav Dimple Yadav Aparna Yadav: मुलायम सिंह यादव का परिवार देश का सबसे बड़ा राजनीतिक कुनबा है। इस परिवार के करीब दो दर्जन से ज्यादा लोग राजनीति में हैं। मुलायम सिंह यादव की दोनों बहुएं भी राजनीति में हैं। डिंपल यादव (Dimple Yadav) अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की पत्नी हैं तो वहीं अपर्णा यादव (Aparna Yadav) मुलायम के छोटे बेटे प्रतीक यादव (Prateek Yadav) की पत्नी हैं। अपर्णा यादव और डिंपल ने बताया था कि दोनों के ऊपर लाखों रुपये का कर्ज है।
-
डिंपल यादव दो बार लोकसभा सांसद रही हैं। 2019 में भी डिंपल ने कन्नौज से चुनाव लड़ा था। हालांकि ये चुनाव वह हार गई थीं।
-
2019 में दिये अपने चुनावी हलफनामे में डिंपल यादव ने बताया था कि उनके पास कुल संपत्ति करीब 38 करोड़ रुपये की है।
-
डिंपल ने बताया था कि उनपर 14 लाख 26 हजार रुपये का कर्ज है। यह कर्ज उन्होंने एक्सिस बैंक से लिया है।
-
वहीं अपर्णा यादव पर भी लाखों का कर्ज है जो उन्होंने अपने सास ससुर से लिया है।
-
अपर्णा यादव ने 2017 में अपने चुनावी हलफनामे में अपनी कुल संपत्ति करीब 23 करोड़ की बताई थी। अपर्णा ने अपने हलफनामे में बताया था कि उनपर साढ़े आठ लाख रुपये का कर्ज है।
-
अपर्णा के मुताबिक उन्होंने 4 लाख रुपये व्हाइट ब्रिक्स बिल्डटेक प्राइवेट से लिये हैं। वहीं अपर्णा ने ये भी बताया था कि उन्होंने अपनी सास साधना गुप्ता से एक लाख रुपए और ससुर मुलायम से करीब साढ़े तीन लाख रुपये कर्ज लिये हैं।
-
Photos: Social Media
