-
UP Politicians Record: यूपी विधानसभा चुनाव में केशव मौर्या (Keshav Prasad Maurya) जैसे बड़े नेता हारे तो वहीं मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के भाई शिवपाल (Shivpal Yadav) जैसे कुछ नाम हैं जिन्होंने कभी विधायकी ना हारने का अपना रिकॉर्ड कायम रखा है। आइए डालते हैं ऐसे ही कुछ नामों पर एक नजर:
-
शिवपाल सिंह यादव जसवंतनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ते हैं। इस बार वह लगातार छठवीं बार वहां से विधायक चुने गए हैं।
-
शिवपाल यादव 1996 में पहली बार विधायक बने थे। उसके बाद वह 2002, 2007, 2012 और 2017 में भी जसवंतनगर से जीते। 2022 में भी शिवपाल एमएलए बने हैं।
-
राजा भैया इस बार भी कुंडा सीट से विधायक बने हैं। राजा भैया यहां से लगातार सातवीं बार विधानसभा का चुनाव जीते हैं।
-
1993 में पहला चुनाव लड़ने वाले राजा भैया आज तक अपना कोई भी चुनाव नहीं हारे हैं।
-
बीजेपी के सरेश खन्ना ने भी अपना विजयी रथ जारी रखा है। वह शाहजहांपुर से लगातार 9वीं बार जीते हैं। 1989 से ही सुरेश खन्ना इस सीट से विधायक बनते चले आ रहे हैं।
-
सपा के दुर्गा प्रसाद यादव आजमगढ़ सदर से लगातार 9वीं बार विधायक चुने गए हैं। वह पहली बार 1985 में जीते थे, फिर 1989, 1991, 1996, 2002, 2007, 2012 और 2017 का चुनाव भी जीते।
-
Photos: Social media
