
Mukesh Ambani Swati Piramal: एशिया के सबसे अमीर शख्स और रिलायसं इंडस्ट्रीज (Reliance) के मालिक मुकेश अंबानी ने अपनी बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) की शादी आनंद पीरामल (Anand Piramal) से की है। आनंद, पीरामल एंटरप्राइजेज के मालिक अजय पीरामल और स्वाती पीरामल के बेटे हैं। मुकेश अंबानी की समधन स्वाती पीरामल पद्मश्री से भी नवाजा जा चुका है। आइए जानते हैं स्वाती पीरामल के बारे में कुछ बातें(Photos: Social Media) : स्वाती पीरामल ने मुंबई विश्वविद्यालय से 1980 में एमबीबीएस की डिग्री ली। इसके बाद वह मास्टर्स की डिग्री के लिए हार्वर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ चली गईं। -
ईशा अंबानी की सास स्वाती पीरामल Piramal Enterprises ltd. में वाइस चेयरपर्सन की जिम्मेदारी संभालती हैं।
स्वाती पीरामल मुंबई के गोपालकृष्णा पीरामल हॉस्पिटल की फाउंडर भी हैं। स्वाती कई पब्लिक हेल्थ कैंपेन चला चुकी हैं। पीरामल फाउंडेशन की डायरेक्टर की हैसियत से उन्होंने ग्रामीण स्वास्थ पर भी काफी काम किया। वीकिपीडिया के मुताबिक स्वाती पीरामल का नाम 8 बार 25 शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में दर्ज हुआ है। -
स्वाती पीरामल 2010 से 2014 तक प्रधानंत्री मनमोहन सिंह के साइंटिफिक एडवाइजरी काउंसिल और काउंसिल ऑफ ट्रे़ड फॉर पीएम का हिस्सा भी रह चुकी हैं।
-
स्वाती पीरामल आईआईटी मुंबई और हार्वर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के बोर्ड मेंबर्स में भी शामिल हैं।
-
स्वाती पीरामल को साल 2012 में देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्मश्री से नवाजा गया था।
-
तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा देवी पाटिल ने स्वाती पीरामल को इस सम्मान से सम्मानित किया था।