-
Mukesh Ambani Reliance: रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी भारत ही नहीं बल्कि एशिया के सबसे अमीर शख्स हैं। खरबों की संपत्ति के मालिक मुकेश अंबानी खुद काफी सिंपल लाइफ जीना पसंद करते हैं। उनके पहनावे से लेकर व्यवहार तक में काफी सादगी नजर आती है। क्या आप जानते हैं कि मुकेश अंबानी का भारत में फेवरेट रेस्टोरेंट कौन सा है। नहीं जानते तो आइए जानते हैं (All Photos: Social Media):
-
मुकेश अंबानी ने पत्रकार राजदीप सरदेसाई को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि उनका फेवरेट रेस्टोरेंट मुंबई का कैफे मैसूर है।
-
मुकेश अंबानी ने बताया था कि उन्हें इस रेस्टोरेंट का इडली-सांभर बहुत पसंद है।
-
कैफे मैसूर में एक प्लेट इडली सांभर का रेट 45 से 50 रुपए है।
-
बकौल मुकेश अंबानी जब वह इंजीनियरिंग कर रहे थे तभी से इस रेस्टोरेंट जा रहे हैं। आज भी वह रेस्टोरेंट भी जाते हैं औऱ वहां से घर पर खाना भी मंगाते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कैफे मैसूर को मुकेश अंबानी ने अपने बेटे आकाश अंबानी की रिसेप्शन पार्टी में साउथ इंडियन व्यंजन का कॉन्ट्रैक्ट भी दिया था। -
माटुंगा स्थित इस कैफे मैसूर की स्थापना 1930 में चौथी पास राम नायक ने की थी।
-
राम नायक पहले केले के पत्ते पर स्टेशन के आसपास इडली और डोसा बेचा करते थे। जब उनकी लोकप्रियता बढ़ी तो उन्होंने माटुंगा में इस रेस्टोरेंट की नींव रखी।
-
सिर्फ मुकेश अंबानी ही नहीं राजकपूर से लेकर सचिन तेंदुलकर जैसी मशहूर हस्तियां भी इस रेस्टोरेंट के ग्राहक हैं।
