• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • IND U19 vs SL U19 Live
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • IND U19 vs SL U19 Live
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. picture gallery
  4. mount everest avalanches 18 mountaineers died after nepal massive temblor

PHOTOS: एवरेस्ट पर हिमस्खलन से 22 पर्वतारोहियों की मौत

नेपाल में भीषण भूकम्प की वजह से माउंट एवरेस्ट पर हिमस्खलन से दुनिया की सबसे ऊंची चोटी के आधार शिविर के पास कम से कम 22 पर्वतारोहियों की मौत हो गई…

By: भाषा
April 26, 2015 12:44 IST
हमें फॉलो करें
  • Mount Everest, Mount Everest Avalanches, 18 Mountaineers Died, Mount Everest Nepal, Temblor Mount Everest, Sagarmāthā, Nepal Temblor, Temblor In Nepal, Nepal Earthquake, Nepal News
    1/9

    नेपाल में भीषण भूकम्प की वजह से माउंट एवरेस्ट पर हिमस्खलन से दुनिया की सबसे ऊंची चोटी के आधार शिविर के पास कम से कम 22 पर्वतारोहियों की मौत हो गई और 217 अन्य लापता हैं। शिविर में विदेशियों सहित सैकड़ों पर्वतारोही फंसे हुए हैं। हिमस्खलन की जद में आधार शिविर के आने से वहां 60 से अधिक पर्वतारोही घायल हो गए और सैकड़ों विदेशी पर्वतारोहियों व गाइडों के लापता होने की आशंका है। (फ़ोटो-रॉयटर्स)

  • 2/9

    हिमस्खलन की वजह से शिविर का एक हिस्सा शनिवार को बर्फ में दब गया। गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि 17 लोग आधार शिविर में मारे गए जबकि शिविर से नीचे के हिस्सों से पांच लोगों के मारे जाने की सूचना है। हादसे के वक्त शिविर में मौजूद गेलू शेरपा ने बताया, ‘तंबू उड़ गए हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।’ यहां से अभी तक 32 लोगों को बचाया गया है। (फ़ोटो-रॉयटर्स)

  • 3/9

    पर्यावरण मंत्रालय के संयुक्त सचिव सुरेश आचार्य ने बताया कि इन लोगों को पांच बचाव हेलिकॉप्टरों से निकाला गया। ज्यादा गंभीर रूप से घायल 22 पर्वतारोहियों को हेलिकॉप्टरों से समीपवर्ती फेरिच गांव ले जाया गया जहां स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध है। इन हेलिकॉप्टरों में भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर भी थे। बहरहाल, खराब मौसम की वजह से बचाव व राहत अभियानों में बाधा आ रही है। कुछ घायलों को राजधानी भी लाया गया है। (फ़ोटो-एपी)

  • 4/9

    नेपाल में शनिवार को आए भीषण भूकम्प के बाद भारतीय सेना के बचाव दल ने माउंट एवरेस्ट से 61 पर्वतारोहियों को बचाया जबकि इसने 19 शवों को बाहर निकाला है। भूकम्प जिस वक्त आया उस समय सेना की टीम आधार शिविर में प्रशिक्षण दे रही थी। भूस्खलन में उनके उपकरण जमींदोज हो गए। बहरहाल टीम सुरक्षित है और इसने बचाव कार्यों में सहयोग किया। (फ़ोटो-एपी)

  • 5/9

    भारतीय थल सेना सेना ने बयान जारी कर कहा कि सेना की अभियान टीम ने 19 शवों को बाहर निकाला और 61 जख्मी लोगों को बचाया। चिकित्सा अधिकारी ने इन 61 लोगों के अलावा कई अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोहियों का इलाज किया और अपने संसाधनों से काफी दवाएं एवं राशन सामग्री बांटी। (फ़ोटो-एपी)

  • 6/9

    नेपाल के लिए सरकार के संपूर्ण राहत प्रयास के तहत सेना ने ऑपरेशन ‘मैत्री’ का शुभारंभ किया है। भूकम्प के तुरंत बाद सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह ने नेपाली सेना के अपने समकक्ष जनरल एसजेबी राणा से बात की। जनरल दलबीर सिंह गोरखा राइफल रेजीमेंट के अधिकारी होने के अलावा नेपाली सेना के मानद प्रमुख भी हैं। बयान में कहा गया है कि वहां के लिए 18 मेडिकल टीमें चिह्नित की गई हैं। छह टीमों की जहां तैनाती की गई है वहीं शेष को तैयार रहने को कहा गया है। (फ़ोटो-रॉयटर्स)

  • 7/9

    नेपाल माउंटेनियरिंग एसोसिएशन के अधिकारियों ने बताया कि माउंट एवरेस्ट पर आधार शिविर से ऊपर बने दो शिविरों में 100 से ज्यादा पर्वतारोही थे और उन सभी के सुरक्षित होने की खबर है। उन्होंने बताया कि इन लोगों को वहां से निकालने में समय लगेगा। (फ़ोटो-एपी)

  • 8/9

    भारतीय सेना के प्रवक्ता ने बताया कि सेना का एक पर्वतारोही दल भी एवरेस्ट की चढ़ाई कर रहा था जो सुरक्षित है। इसके अलावा सभी सात महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ने की कोशिश कर रहे 54 वर्षीय भारतीय पर्वतारोही 11 अन्य पर्वतारोहियों के साथ एवरेस्ट की शिविर संख्या दो में फंसे हुए हैं। (फ़ोटो-एपी)

  • 9/9

    मृत पर्वतारोहियों में एक चीनी पर्वतारोही शामिल है जबकि प्रौद्योगिकी फर्म गूगल ने एवरेस्ट पर हुए हिमस्खलन में कैलिफोर्निया के अपने एक अधिकारी डैन फ्रेडिनबर्ग की मौत की पुष्टि की है। पर्यटन मंत्रालय के अधिकारियों का अनुमान है कि शनिवार को माउंट एवरेस्ट पर हिमस्खलन के समय आधार शिविर में 400 विदेशियों सहित कम से कम एक हजार पर्वतारोही थे। (फ़ोटो-एपी)

TOPICS
Mount Everest
Nepal Earthquake
Nepal Temblor
Temblor In Nepal
अपडेट
खाने की गंदगी-चिकनाई जमने की वजह से सिंक बहुत ज्यादा गंदी, साफ रखने के आसान असरदार तरीके
Purnima 2026 Calendar: साल 2026 की पहली पूर्णिमा कब? देखें नववर्ष की पूर्णिमा का संपूर्ण कैलेंडर और मुहूर्त
MacBook Air M4 हुआ बेहद सस्ता! ₹20,000 की बचत करने का शानदार मौका, देखें कहां मिल रहा धमाकेदार ऑफर
Raw vs Cooked Spinach: पालक खाने का क्या है सही तरीका? कच्चा या उबालकर, जानें किस तरह खाने से शरीर को मिलेगा 100% आयरन
रिटायरमेंट से पहले छक्के मारना…, CJI सूर्यकांत ने जजों के बीच बढ़ रहे ट्रेंड पर उठाए सवाल
ICICI Prudential AMC Share Price: इस आईपीओ ने लिस्टिंग पर दिया बड़ा सरप्राइज; जानें हर शेयर पर कितनी हुई कमाई
स्वेटर-जैकेट, कंबल या किसी भी गर्म ऊनी कपड़े से रोएं कैसे हटाएं? इन 5 घरेलू तरीकों से विंटर क्लॉथ को बनाएं बिल्कुल नए जैसा
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
‘मैं उनके कान के नीचे…’ हिजाब विवाद पर फूटा सना खान का गुस्सा, नीतीश कुमार को लेकर कही ऐसी बात
बांग्लादेश: प्रदर्शनकारियों ने चटगांव में भारतीय सहायक उच्चायुक्त के आवास पर हमला किया
Goa Liberation Day: आजादी के बाद गोवा को भारत में मिलाने के लिए देश को क्यों करना पड़ा 14 साल का इंतजार?
‘नेशनल जीजू फॉर अ रीज़न’, निक जोनस पर चढ़ा ‘धुरंधर’ का खुमार, ‘शरारत’ गाने पर किया डांस
फोटो गैलरी
9 Photos
क्या बच्चों को चाय या कॉफी पीनी चाहिए? शरीर में क्या होते हैं नुकसान
44 minutes agoDecember 19, 2025
12 Photos
विदेशों में पढ़ाई का सपना हो सकता है पूरा, छात्रों के लिए 10 सबसे किफायती देश
2 hours agoDecember 19, 2025
8 Photos
क्या आप जानते हैं हिंदू धर्म के इन 7 धार्मिक प्रतीकों का अर्थ?
3 hours agoDecember 19, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US