-
4 साल का नन्हा आयडेन बेनेश स्कूल जाते वक्त बेहद मायूस था। मां ब्रिटनी बेनेश ने जब उदासी की वजह जाननी चाही तो उसने अपने माथे पर लगी चोट की ओर इशारा किया। इसके बाद मां ने उसका ऐसा मेकअप किया कि आयडेन न सिर्फ बेहद खुश हो गया बल्कि वह बेहद प्यारा भी दिख रहा था। (Photo: Imagur)
-
चोट को छुपाने के लिए आयडेन की मां ने एक रेड कलर के बोल्डमार्कर का इस्तेमाल किया और उसकी चोट को हॉलीवुड फिल्म के लोकप्रिय किरदार हैरी पॉटर के माथे पर लगे निशान जैसा लुक दे दिया। (Photo: Imagur)
-
4 साल के नन्हे आयडेन को कपड़ों के एक ढेर पर कूदते वक्त माथे पर चोट लग गई थी। आयडेन की मां ने कहा कि उसके लुक को पूरा करने के लिए मैंने उसे हैरी पॉटर जैसा एक गोल चश्मा भी पहना दिया जिसके बाद वह बेदह खुश हो गया और स्कूल जाने के लिए भी तैयार हो गया।(Photo: Imagur)
-
4 साल के नन्हे आयडेन की मां ब्रिटनी ने यह तस्वीरें Imagur पर शेयर की हैं जिन्हें अब तक 1 लाख 50 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।(Photo: Imagur)
-
Imagur पर यह तस्वीरें शेयर करते वक्त आयडेन की मां ब्रिटनी ने फोटो को कैप्शन दिया है, "It's Okay, Mommy can fix this."(Photo: Imagur)
