-
मोरक्को में भूकंप ने जबरदस्त तबाही मचाई है। इस भीषण तबाही में 296 लोगों की मौत हो गई है। खबरों के अनुसार भूकंप में मरने वालों का आकड़ा और बढ़ सकता है। लोगों को मलबे से निकालने के लिए बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। (Photo: REUTERS)
-
बता दें, शुक्रवार देर रात मोरक्को में भूकंप के झटके महसूर किए गए थे। इस इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पैमाने पर 6.8 मापी गई है। (Photo: REUTERS)
-
यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने भूकंप की जानकारी देते हुए बताया कि भूकंप के झटके रात में करीब 11:11 बजे महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके की वजह से स्थानीय लोगों को काफी नुकसान हुआ है। (Photo: REUTERS)
-
भूकंप की वजह से कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। कई इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह गई। इन इमारतों के मलबे में कई लोग दब गए। (Photo: REUTERS)
-
कुछ जगहों पर भूकंप के बाद लोग डर गए और अपने घर छोड़कर बाहर निकल आए हैं। दोबारा भूकंप आने की आशंका से भी लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।(Photo: REUTERS)
-
सोशल मीडिया पर भी भूकंप से जुड़े हैरान करने वाली तस्वीरें और फोटोज शेयर की जा रही है। इन तस्वीरों में सड़कों पर मलबा बिखरा नजर आ रहा है। (Photo: REUTERS)
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोरक्को में आए भूकंप पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, “मोरक्को में भूकंप की वजह से हुई जानमाल की हानि से अत्यंद दुख हुआ। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं मोरक्को के लोगों के साथ है।” (Photo: REUTERS)
-
पीएम मोदी ने आगे कहा, “उन लोगों के प्रति संवेदना जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। भारत इस कठिन समय में मोरक्को को हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।” (Photo: REUTERS)
(यह भी पढ़ें: G 20: बाइडेन की ‘द बीस्ट’ भी आएगी दिल्ली, कार के आगे गोला बारूद सब बेकार, जानिए खासियत)
