-

सलमान खान के साथ वीकेंड का वार में इस बार होस्ट सलमान खान ने मोनालीसा और मनोज पंजाबी की गर्लफ्रेंड के साथ मनवीर की भाभी को बुलाया गया। मोना के ब्वॉयफ्रेंड विक्रांत ने कहा कि मैंने मोना से कहा था कि वो रिएलिटी शो को किसी फिल्म की तरह ट्रीट करे। उन्होंने कहा कि मनु के साथ मोना की करीबी से उन्हें कोई आश्चर्य नहीं हुआ है।
-
मनोज की गर्लफ्रेंड प्रियंका ने कहा कि मोना खुद दोस्ती की आड़ में मर्यादाओं को पार कर रही है। वहीं मनवीर अपने दिल और आत्मा से गेम खेल रहा है। इस बातचीत से यह साफ हो गया कि मोना की इंडियावालों से करीबी केवल एक रणनीति है।
-
इस हफ्ते भी सभी ने स्वामी ओम को विलेन के लिए चुना। उन्हें इस हफ्ते भी खलनायक की कुर्सी मिली।
-
शो में बताया गया कि बानी जे सुरक्षित हैं जबकि जैसन शाह, राहुल देव और एलेना कजान पर बाहर होने का खतरा बना हुआ है।
-
ग्रुप के खिलाफ जाने के लिए लोपमपद्रा राउत को जबकि कैप्टनशिप टास्क के दौरान अपने असंवेदनशील रवैये के लिए गौरव चोपड़ा को चुना गया।
-
रविवार के एपिसोड में रणवीर सिंह और वाणी कपूर नजर आएंगे जो घर में मौजूद टेंशन भरे वातावरण को ढेर सारी खुशियों से भर देंगे। इसी बीच स्वामी और और मनु को इमरजेंसी की वजह से घर से बाहर जाना पड़ेगा।