-
55वें फेमिना मिस इंडिया 2018 का खिताब तमिलनाडु की 19 साल की अनुकृति वास ने अपने नाम कर लिया है। मिस तमिलनाडु अनुकृति वास ने फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2018 का ताज जीत लिया है। तमिलनाडु की अनुकृति वास को मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने मिस इंडिया वर्ल्ड 2018 का ताज पहनाया। (All Photos- Twitter/Instagram/PTI)
-
इसके अलावा मिस इंडिया हरियाणा रहीं मीनाक्षी चौधरी को फर्स्ट रनर अप का ताज पहनाया गया है। वहीं श्रेया राव ने सेकंड रनर अप का ताज अपने नाम किया है।
मुंबई के सरदार वल्लभभाई पटेल इंडोर स्टेडियम में मंगलवार रात स्टार स्टड ग्रैंड फिनाले में मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर ने अनुकृति को ताज पहनाया। -
19 वर्षीया अनुकृति वास चेन्नई के लोयोला कॉलेज की छात्रा हैं। अनुकृति फ्रेंच भाषा में बीए कर रही हैं। वह सुपरमॉडल बनना चाहती हैं।
-
इस दौरान प्रतियोगियों ने पैनल में बैठे निर्णायकों के मुश्किल सवालों के जवाब देकर अपनी योग्यता साबित की।
-
पैनल में मानुषी के साथ अभिनेता बॉबी देओल, कुणाल कपूर, मलाइका अरोड़ा, फैशन डिजाइनर गौरव गुप्ता और क्रिकेटर इरफान पठान जैसे कुछ प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल थीं।
-
पैनल के लोगों ने मिस इंडिया में भाग लेने वाली सभी युवतियों से काफी कठिन सवाल पूछे जिनका जवाब देकर अनुकृति ने यह खिताब हासिल किया।
-
इससे पहले मिस इंडिया 2017 की विजेता मानुषी छिल्लर मिस वर्ल्ड का ताज जीत चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा के ताज जीतने के 17 साल बाद किसी भारतीय ने यह उपलब्धि हासिल किया था।