-
बॉक्सिंग क्वीन मैरीकॉम काफी लंबे समय से खेल सुर्खियों से गायब थीं लेकिन अब वे एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गई हैं। मैरीकॉम फिर से मुक्केबाजी में अपना कमबैक कर सकती हैं। जी हां, तीन बच्चों की मां मैरीकॉम एक बार फिर से अपना जौहर दिखाने वाली हैं। एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वे भारत को और गोल्ड मेडल दिलाना चाहती हैं। लिहाजा यही वजह है कि वे एक बार फिर से कमबैक कर रही हैं।
-
मैरीकॉम ने बताया कि वे 2018 के एशियन गेम्स में खेल सकती हैं। अभी उनके अंदर गजब की छमता है
-
34 साल की मैरीकॉम 48 किलोग्राम में फिर से वापसी कर सकती हैं।
-
फिलहाल मैरीकॉम की नजर एशियाई चैंपियनशिप और कॉमनवेल्थ गेम्स पर टिकी हुई है।
-
उन्होंने ये भी बताया कि अगर वे फिट रहीं तो टोक्यो ओलिंपिक्स भी खेलेंगी।
-
अब उनके बच्चे भी बड़े हो गए हैं। वे अपना खयाल खुद रख सकते हैं।
हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि वर्तमान में काफी अच्छी बॉक्सर हैं लेकिन आपको ये भी बता दें कि बॉक्सिंग में इतिहास रचने वाली तो वही हैं। गौरतलब है कि बॉक्सिंग रिंग में उतरकर मैरीकॉम ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। मैरी कॉम अकेली ऐसी फीमेल बॉक्सर हैं जिन्होंने अपनी सभी 6 विश्व प्रतियोगिताओं में पदक जीता है। एशियन महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता में उन्होंने 5 स्वर्ण और एक रजत पदक जीता है। वहीं एशियाई खेलों में मैरी ने 2 रजत और 1 स्वर्ण पदक जीता है। 2012 के लन्दन ओलंपिक्स में कांस्य पदक जीत कर उन्होंने देश का नाम रोशन किया। इसके अलावा मैरी ने इंडोर एशियन खेलों और एशियन मुक्केबाजी प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक जीता है। 1 अक्टूबर 2014 को मैरी ने इन्चिओन, दक्षिण कोरिया, एशियन खेलों में स्वर्ण जीत कर नया इतिहास रचा। वह एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय फीमेल बॉक्सर बनीं। साल 2001 में प्रथम बार नेशनल वुमन्स बॉक्सिंग चैंपियनशिप जीतने वाली मैरी कॉम अब तक 10 राष्ट्रीय खिताब अपने नाम कर चुकी हैं।
