-

MP Board result 2020 LIVE: रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in, mpresults.nic.in पर विजिट कर अपने रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
-
MP Board 10th result 2020: कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं पहले 03 मार्च से 27 मार्च तक होनी निश्चित थीं मगर 22 मार्च से देशभर में लागू लॉकडाउन के कारण परीक्षाएं नहीं हो सकीं। परीक्षाओं को लॉकडाउन के बाद कराने के विचार को मई में छोड़ दिया गया और बोर्ड ने परीक्षाएं रद्द करने का फैसला किया।
-
MP Board 10th result 2020: पिछले साल बोर्ड रिजल्ट में अव्वल थीं लड़कियांसाल 2019 में, एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं दोनों में लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर रहा था। 10वीं में 63.69% लड़कियां पास हुईं थी जबकि लड़के 59.15% पास हुए थे। एमपी बोर्ड 12वीं में 76.31 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं और 68.94 फीसदी लड़के।
-
MP Board 10th result 2020: रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर ही लाइव किया जाएगा। छात्र वेबसाइट पर जाकर लिंक विजिट करेंगे और अपने रोल नंबर दर्ज कर अपने रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
-
MP Board 10th result 2020: एमपी बोर्ड के कंट्रोलर ने कहा, ''10वीं और 12वीं एग्जाम की मार्कशीट की हार्ड कॉपी फिर से स्कूलों के खुलने पर दी जाएगी।"
-
MP Board 10th result 2020: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने कहा था कि बोर्ड की जो परीक्षाएं पहले हो चुकी हैं, उनके आधार पर ही रिजल्ट जारी होगा। उन्होंने इस बाबत कहा कि जिस विषय की परीक्षा रद्द हो चुकी है, उस विषय में स्टूडेंट्स की मार्कशीट में 'पास' लिखा होगा।