-
Manoj Tiwari Wiki Bio Family Wife Marriage Divorce: 1 फरवरी 2021 को बीजेपी (BJP) सांसद और भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी पूरे 50 साल के हो गए। भोजपुरी इंडस्ट्री से पॉलिटिक्स की दुनिया में कदम रखने वाले मनोज तिवारी दिल्ली बीजेपी के चीफ भी रह चुके हैं। आइए जानें एंटरटेनमेंट और पॉलिटिक्स के फील्ड में सफल रहने वाले मोनज तिवारी की कैसी रही है पर्सनल लाइफ:
-
मनोज तिवारी ने दो बार शादी की है। दो शादियों से उन्हें दो बेटियां हैं।
-
मनोज तिवारी की पहली शादी साल 1999 में रानी तिवारी से हुई थी। 2012 में मनोज तिवारी और रानी का तलाक हो गया।
-
कई मीडिया रिपोर्ट्स में मनोज तिवारी से रानी के तलाक के पीछे एक्ट्रेस श्वेता तिवारी को भी बड़ा कारण बताया गया था।
-
मनोज तिवारी ने खुद टीवी रियालिटी शो बिग बॉस में श्वेता तिवारी से कहा था कि उनकी पत्नी उन्हें लेकर शक करती हैं।
-
मनोज तिवारी और रानी की एक बेटी हैं। बेटी का नाम ऋति है। ऋति रहती तो मां रानी के साथ हैं लेकिन वह अपने पिता के काफी क्लोज हैं।
-
बेटी ऋति के कहने पर ही मनोज तिवारी ने दूसरी शादी रचाई है। मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी का नाम सुरभि है।
-
रानी तिवारी से तलाक के 8 साल बाद साल 2020 में मनोज तिवारी और सुरभि की शादी हुई।
-
सुरभि तिवारी से भी मनोज तिवारी को एक बेटी हैं। दिसंबर 2020 में सुरभि ने बेटी को जन्म दिया था।
-
मनोज तिवारी कई मीडिया इंटरव्यूज में कह चुके हैं कि वह अपनी पहली पत्नी रानी को तलाक नहीं देना चाहते थे। हालांकि पत्नी की जिद के कारण उन्हें ऐसा करना पड़ा था।
-
दूसरी शादी को लेकर भी मनोज तिवारी ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह दोबारा कभी शादी नहीं करते लेकिन उनकी बेटी ऋति ने जिद करके शादी करवाई।
-
All Photos: Manoj Tiwari Facebook and Social Media
