-
अमिताभ बच्चन से शाहरुख खान तक कुछ ऐसे नाम हैं जिनकी शादीशुदा जिंदगी की लोग मिसाल पेश करते हैं। वहीं मनोरंजन जगत में कुछ ऐसे भी नाम हैं जिनकी शादी बहुत कम समय में टूट गई। किसी का 6 महीने में तलाक हो गया तो किसी का आठ महीने में। आइए देखते हैं कौने से सेलेब्स ऐसे हैं जिनकी शादी बमुश्किल साल-दो साल ही चल सकी (All Photos: Social Media):
-
बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट ने सलमान खान की मुंहबोली बहन श्वेता रोहिरा से शादी की थी। हालांकि दोनों का रिश्ता महज 6 महीने ही चल सकता औऱ तलाक हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पुलकित इन दिनों एक्ट्रेस कृति खरबंदा को डेट कर रहे हैं।
-
करण सिंह ग्रोवर ने तीन शादियां की। पहली शादी उन्होंने एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से की थी। करण और श्रद्धा का महज 8 महीने में ही तलाक हो गया।
-
मल्लिका शेरावत के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री से पहले ही पायलट रहे करण सिंह गिल से शादी की थी। बताया जाता है कि शादी के साल भर बाद ही दोनों अलग हो गए।
-
टीवी एक्टर्स सारा अली खान और अली मर्चेंट ने रियालिटी शो बिग बॉस में ही शादी रचाई थी। हालांकि घर से बाहर निकलने के साल भर बाद ही दोनों अलग हो गए।
-
करण सिंह ग्रोवर ने श्रद्धा निगम के बाद एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट से ब्याह रचाया। ये शादी भी जल्दी खत्म हो गई। दोनों ने 2 साल के अंदर ही तलाक ले लिया।
-
बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोईराला ने साल 2010 में सम्राट दहल से शादी की थी। 2012 में दोनों का तलाक भी हो गया।