-
Mandira Bedi Husband Raj Kaushal: मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का 30 जून 2021 को निधन हो गया। मुंबई में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ। मंदिरा बेदी और राज कौशल ने लव मैरिज की थी। दोनों के दो बच्चे हैं। एक बेटा और एक बेटी।
-
ट्रोलर्स ने कहा कि हिंदू धर्म में महिलाएं किसी भी अर्थी को कंधा नहीं देती। ऐसे में मंदिरा बेदी राज कौशल की अर्थी को कंधा कैसे दे सकती हैं।
-
मंदिरा शादी के 12 साल बाद प्रेग्नेंट गहुई थीं। शादी के तुरंत बाद मंदिरा किसी बच्चे के लिए तैयार नहीं थी।
-
मंदिरा बेदी का मानना था कि, इंडस्ट्री में एक एक्ट्रेस के मां बनने के बाद उसका करियर ख़त्म हो जाता है। इसी डर से वह प्रेग्नेंट होने से बचती थीं।
-
पति राज कौशल ने भी मंदिरा बेदी के इस फैसले में भरपूर साथ दिया। फिर, जब मंदिरा की उम्र करीब 39 वर्ष हो गयी, तब उन्होंने बच्चा पैदा करने का निर्णय लिया।
-
ऐसे दुख के वक्त में जहां ट्रोलर्स मंदिरा बेदी को रीति रिवाज समझा रहे, वहीं टीवी सितारे मंदिरा बेदी के सपोर्ट में आ गए। (<a href=" https://www.jansatta.com/photos/lifestyle-gallery/after-the-death-of-sanjay-gandhi-maneka-gandhi-had-made-a-living-by-selling-a-truck-sonia-gandhi-sister-in-law-had-disclosed/1743981/">संजय गांधी की मौत के बाद सुसराल से निकली मेनका गांधी ने ट्रक बेचकर किया था गुजारा </a> )
-
साल 2020 में मंदिरा और राज खोसला ने एक 4 साल की बच्ची को गोद लिया। बेटी का नाम इस कपल ने तारा बेदी कौशल रखा।
