प्रख्यात नृत्यांगना मृणालिनी साराभाई को उनकी बेटी मल्लिका साराभाई ने नृत्य कर उन्हें अंतिम विदाई दी। मृणालिनी साराभाई का जन्म 11 मई 1918 को केरल में हुआ था। उनकी मां अम्मू स्वामीनाथन थीं, जो दर्पणा एकेडमी ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट की संस्थापक थी। वह सांसद भी रही थीं। मृणालिनी साराभाई ने 18,000 से भी अधिक छात्रों को भरतनाट्यम और कथकली में प्रशिक्षण दिया था। शास्त्रीय नृत्य की विधाओं महारत रखने वाली मृणालिनी को नृत्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पद्मभूषण और पदम् श्री के अलावा अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। मृणालिनी साराभाई की बेटी मल्लिका साराभाई ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, 'माय डियर प्राइम मिनिस्टर, आप मेरी राजनीति को पसंद नहीं करते हैं और मैं आपकी। लेकिन कल्चर के लिए मृणालिनी साराभाई के 60 साल तक दिए गए योगदान से इसका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने हमारी संस्कृति को दुनियाभर में रोशन किया है और उनके निधन पर आपने एक शब्द नहीं कहा, इससे आपकी मानसिकता का पता चलता है। आप मुझसे कितनी ही नफरत क्यों न करते हों, लेकिन हमारे देश के प्रधानमंत्री के तौर पर आपको उनके योगदान का सम्मान करना चाहिए। आपने ऐसा नहीं किया, आपको शर्म आनी चाहिए।' मल्लिका साराभाई की मां मृणालिनी 97 वर्ष की थीं और उन्होंने गुरुवार को अंतिम सांस ली। उन्हें पद्मभूषण पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। -
मृणालिनी साराभाई अन्य नृत्यांगनाओं के साथ 'गीत गोविंदम' पेश करती हुईं। यह तस्वीर 1958 की है।
मृणालिनी साराभाई नेहरू फाउंडेशन फॉर डिवेलपमेंट (NFD) की चेयरपर्सन भी रहीं थीं। (Source: Wikimedia Commons) -
यह तस्वीर मृणालिनी साराभाई की शादी है, जिसमें वह पति विक्रम साराभाई के साथ बैठी दिख रही हैं।
-
एक्टर पृथ्वीराज कपूर (बाएं से तीसरे) के साथ मृणालिनी साराभाई। (दाएं से दूसरी)
-
मृणालिनी साराभाई को पद्मभूषण पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।