-
भारत में आज यानी शुक्रवार को देशभर में होली मनाई गई। आम से लेकर खास तक हर किसी ने आज जमकर होली का लुत्फ उठाया। लोगों ने रंगों में लिपटी अपनी तस्वीरों को भी सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया। ऐसी ही एक तस्वीर सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर काफी शेयर की जा रही है। और वह तस्वीर है महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा की। जीवा की इस तस्वीर को देखकर लग रहा है कि उन्होंने भी होली को खूब एन्जॉय किया है। इसके साथ ही तस्वीर में झलक रही उनकी मासूमियत ने भी लोगों का दिल जीत लिया है। (Source: Instagram)
-
जीवा की रंगों में सिमटी इस तस्वीर को लोगों ने बहुत पसंद किया है। एम एस धोनी के फैंस के लिए तो यह तस्वीर होली पर किसी तोहफे से कम नहीं है।
-
भारत को दो विश्व कप जीता चुके एम एस धोनी की बेटी भी किसी स्टार से कम नहीं हैं।
-
कैप्टन कूल के नाम से फेमस धोनी की ही तरह जीवा के अंदाज भी बेहद निराले हैं।
-
एम एस धोनी को जब भी खाली समय मिलता है तो वह इसे अपनी बेटी जीवा के साथ बिताना पसंद करते हैं।
-
ऐसा लगता है बाइक्स के शौकीन एम एस धोनी की बेटी जीवा को खूबसूरत कपड़े पहनने का शौक है।
-
अजुर्न पुरस्कार, राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार और पद्मश्री से सम्मानित धोनी की बेटी की तस्वीरें अक्सर ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं।
-
धोनी के फैंस को हमेशा ही उनकी बेटी की नई तस्वीरों का इंतजार रहता है।
-
जीवा इस ब्लैक ड्रेस में हमेशा की तरह बड़ी ही क्यूट लग रही हैं।
