-
प्रयागराज में दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ में मौनी अमावस्या स्नान के दौरान भगदड़ मच गई जिसके बाद कई लोगों की मौत हो गई और कुछ लोग घायल हो गए हैं। (Photo: Reuters)
-
जगह बनाएं?
भीड़ भाड़ वाली जगह पर भगदड़ मचने पर ऐसा करना मुश्किल होता है लेकिन कोशिश करें कि अपने आप-पास थोड़ी जगह बनाए रखें। इससे सांस लेने और फैसला लेने में मदद मिल सकती है। साथ ही हाथों को थोड़ा आगे रखकर चलने जगह बन सकती है। (Photo: Reuters) -
नीचे गिर जाने पर क्या करें?
भगदड़ में सबसे अधिक खतरा नीचे गिरने का रहता है और इसी के चलते काफी लोगों की जान चली जाती है। अगर भगदड़ में गिर जाएं तो सबसे पहले अपने दोनों हाथों की मदद से उठने की कोशिश करें। (Photo: Reuters) -
शरीर के इस पार्ट को सुरक्षित करें
अगर उठ नहीं पा रहे हैं तो घुटनों को मोड़ लें और सिकुड़कर लेट जाएं। इससे बॉडी का सेंसेटिव पार्टी पेट, सीने के दबने का चांस कम हो जाता है। (Photo: Reuters) -
चेहरे को बचाएं
इसके साथ ही नीचे गिरने पर हाथ या कोहनी से अपने चेहरे और सिर को सुरक्षित रखने की कोशिश करें। (Photo: Reuters) क्या है संगम नोज जहां स्नान के लिए बेताब थे लोग? महाकुंभ में सबसे ज्यादा भीड़ यहां क्यों थी -
साथ रखें पानी
भारी भीड़ के दौरान गर्मी का एहसास होता है। ऐसे में कुछ लोगों को घुटन भी हो सकती है। इससे बचने के लिए समय-समय पर थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें। (Photo: Reuters) -
भूलकर भी न करें ये काम
भगदड़ मचने पर काफी लोग विपरीत दिशा में भागते हैं लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। क्यों धक्का-मुक्की का शिकार हो सकते हैं। (Photo: Reuters) -
साथ चलें
भगदड़ मचने पर कोशिश करें की भीड़ के प्रवाह के साथ चलें और बाहर निकलने का रास्ता खोजें। (Photo: Reuters) -
किसी ऊंचे स्थान पर जाएं
भगदड़ के दौरान भीड़ के साथ चलते हुए किसी सुरक्षित ऊंचे स्थान की खोज करें और वहां जाएं। इसके बाद देखें की किस तरफ जाना उचित होगा। (Photo: Reuters) -
घबराए नहीं
भगदड़ के दौरान कोशिश करें की पैनिक न हों। इस दौरान शांत और सतर्क रहकर सुरक्षित जगह जाने की कोशिश करें। (Photo: Reuters) -
जेब में जरूर रखें एक कागज
अगर आपको पता है कि आप किसी भारी भीड़ वाली जगह जा रहे हैं तो ऐसे में अपने फोन में कुछ आपातकालीन संपर्कों को सेव रखें। इसके साथ जेब में संपर्क नंबर और पता लिखकर एक नोट भी रख लें। (Photo: Reuters) महाकुंभ 2025: मौनी अमावस्या स्नान के दौरान भगदड़, श्रद्धालुओं में मची अफरा-तफरी, शव पकड़कर रोते दिखे परिजन, तस्वीरों में दिखा भयानक मंजर -
सामान
भारी भीड़ वाली जगह पर हमेशा कम सामान लेकर जाना चाहिए। इससे चलने और समय पर सुरक्षित निकलने में आसानी होगी। (Photo: Reuters) -
मिलने की जगह
जब भी भीड़ वाली जगह रिश्तेदार, दोस्त या फिर परिवार के साथ जा रहे हैं तो पहले से एक मुलाकात की जगह तय कर लें। अगर ऐसी कोई स्थिति आती है तो किसी को खोजना नहीं होगा। (Photo: Reuters) बिखरा सामान, चीखते-भागते लोग, जानें महाकुंभ में कैसे मची भगदड़?
