• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • सही हिंदी
  • यूजीसी
  • पश्चिम बंगाल चुनाव
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • सही हिंदी
  • यूजीसी
  • पश्चिम बंगाल चुनाव
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. picture gallery
  4. maha kumbh mela witnessing massive turnout on makar sankranti

Maha Kumbh का दूसरा दिन, मकर संक्रांति पर उमड़ा भक्तों का सैलाब, अमृत स्नान के साथ गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

Makar Sankranti 2025 के मौके पर प्रयागराज में आस्था का सैलाब उमड़ा और लाखों श्रद्धालु पवित्र संगम में स्नान के लिए पहुंचे। महाकुंभ में शाही स्नान का महत्व अत्यधिक है। यह स्नान खास तिथियों पर आयोजित होते हैं, जो ज्योतिष गणना के आधार पर निर्धारित किए जाते हैं।

By: Archana Keshri
January 14, 2025 12:10 IST
हमें फॉलो करें
  • Maha Kumbh 2025
    1/12

    *प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ का आगाज हो गया है और इस बार महाकुंभ 26 फरवरी तक चलेगा। हर साल की तरह इस बार भी महाकुंभ में साधु-संतों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। (PTI Photo)

  • 2/12

    यह पर्व धार्मिक आस्था और परंपरा का प्रतीक है, जहां लाखों लोग पवित्र नदियों में स्नान करने के लिए आते हैं। 14 जनवरी को मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर महाकुंभ का दूसरा दिन और पहला शाही स्नान है। (PTI Photo)

  • 3/12

    महाकुंभ के दौरान शाही स्नान का अत्यधिक धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। शाही स्नान वह दिन होते हैं जब ज्योतिष गणना के अनुसार नदियों का पानी अमृत के समान हो जाता है। (PTI Photo)

  • 4/12

    इस दिन के स्नान से व्यक्ति के पाप धुल जाते हैं और पुण्य की प्राप्ति होती है। हिंदू धर्म में यह विश्वास है कि इस दौरान देवता भी स्वर्ग से पृथ्वी पर आकर स्नान करने के लिए संगम में आते हैं। (PTI Photo)

  • 5/12

    शाही स्नान को मोक्ष की प्राप्ति का एक प्रमुख उपाय माना जाता है। मकर संक्रांति के दिन महाकुंभ में पहला शाही स्नान होता है। इस दिन सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं, जिससे गंगा स्नान का महत्व और बढ़ जाता है। (PTI Photo)

  • 6/12

    खासकर मकर संक्रांति के दिन स्नान करने से व्यक्ति को पुण्य की प्राप्ति होती है। यही कारण है कि इस दिन लाखों श्रद्धालु गंगा, यमुना और सरस्वती की पवित्र त्रिवेणी संगम में स्नान करने के लिए आते हैं। (PTI Photo)

  • 7/12

    इस दिन स्नान करने से पापों से मुक्ति मिलती है और मन को शांति प्राप्त होती है। महाकुंभ के दूसरे दिन श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाने पहुंचे और इस दिन के महत्व को महसूस किया। (PTI Photo)

  • 8/12

    इस दिन शाही स्नान के दौरान नागा साधु संगम में स्नान करते हुए हाथ में गदा लिए हुए मस्ती में झूमते हुए नजर आ रहे हैं। इन साधुओं का यह रूप एक अद्भुत धार्मिक अनुभव प्रदान करता है। (PTI Photo)

  • 9/12

    महाकुंभ के दूसरे दिन और शाही स्नान के पहले दिन की तस्वीरें बहुत ही दिलचस्प और भावुक हैं। संगम तट पर लाखों श्रद्धालु त्रिवेणी में पवित्र स्नान कर रहे हैं। (PTI Photo)

  • 10/12

    इस अवसर पर अखाड़ों के संत-महंत भी संगम तट पर पहुंचते हैं और अमृत स्नान करते हैं। इन साधु संतों का संगम तट पर आगमन श्रद्धालुओं के लिए बहुत ही प्रेरणादायक होता है। (PTI Photo)

  • 11/12

    उनके साथ गूंजती जय भोले की आवाज वातावरण में एक अलग ही आस्था का माहौल बनाती है। इस साल भी मकर संक्रांति के दिन प्रयागराज का संगम तट श्रद्धालुओं के उत्साह और धार्मिक जयघोष से गूंज उठा। (PTI Photo/Kamal Kishore) (PTI01_14_2025_000062A)

  • 12/12

    लाखों श्रद्धालु गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में आस्था की डुबकी लगाते नजर आए। इस दौरान संगम तट पर ‘हर हर गंगे’ और ‘जय भोले’ की गूंज सुनाई दी। ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं में स्नान को लेकर भारी उत्साह देखा गया। (PTI Photo)
    (यह भी पढ़ें: Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर भूलकर भी न करें ये 6 काम, नहीं तो उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान)

TOPICS
allahabad kumbh mela
happy makar sankranti
Kumbh
kumbh ka mela
kumbh mela allahabad
kumbh mela live
kumbha mela
maha kumbh mela
Maha Kumbh Mela 2025
makar sankranti
Makar Sankranti 2025
makar sankranti celebration
prayagraj kumbh
prayagraj kumbh mela
+ 10 More
अपडेट
WPL Points Table 2026: दिल्ली कैपिटल्स-गुजरात जायंट्स मैच के बाद डब्ल्यूपीएल की अंक तालिका, टॉप-5 बल्लेबाज और गेंदबाज
यूजीसी के नए नियमों ने केंद्र और भाजपा को मुश्किल क्यों डाल दिया है?
गणतंत्र दिवस पर मध्य प्रदेश के स्कूली बच्चों को किताबों के फटे पन्नों पर परोसा गया खाना, वीडियो वायरल, प्रिंसिपल पर हुआ एक्शन
UGC के नए नियमों को लेकर विरोध जारी, अब ABVP ने दी प्रतिक्रिया
नशे में ड्राइविंग का मामला: पूर्व क्रिकेटर जैकब मार्टिन अरेस्ट, मानव तस्करी के आरोप में भी हो चुकी है गिरफ्तारी
संजू बनाम इशान: तिलक की चोट से पलटी बाजी, ये दो मैच तय करेंगे T20 वर्ल्ड कप में भारत का ओपनर
Explained: India-EU Deal: कितना जरूरी था ईयू के कार्बन टैक्स से छूट मिलना? पहले अमेरिका को हुआ था ये ऑफर
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व की बैठक में फिर शामिल नहीं हुए शशि थरूर, क्या है वजह?
‘घर चलाने के लिए C-ग्रेड फिल्में करनी पड़ीं’, जब पति परमीत सेठी को सपोर्ट करने के लिए अर्चना पूरन सिंह ने उठाया ये कदम
Under 19 World Cup 2026 Points Table: भारत-जिम्बाब्वे मैच के बाद अंडर-19 वर्ल्ड कप की अंक तालिका, ये हैं टॉप-5 बल्लेबाज और गेंदबाज
अफगानिस्तान में अब मौलवियों को कोई नहीं छू सकेगा, तालिबान ने लागू की देवबंदी इस्लामी जाति व्यवस्था
फोटो गैलरी
11 Photos
रोजाना ये 3 आसान योगासन करने से कमर दर्द, झुकी हुई रीढ़ और थकान से मिलेगा छुटकारा
10 hours agoJanuary 27, 2026
11 Photos
सबसे महंगा अंडा किस देश के लोग खाते हैं, देखें 10 देशों में अंडे का भाव
10 hours agoJanuary 27, 2026
12 Photos
डैनियल रैडक्लिफ ने हैरी पॉटर के लिए बदले थे 160 चश्मे, जादुई छड़ी का ये दिलचस्प किस्सा जानकर हो जाएंगे हैरान
11 hours agoJanuary 27, 2026
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2026 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ई-पेपर
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US