-
Madhuri Dixit: जब भी बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों का नाम लिया जाता है तो उनमें माधुरी दीक्षित का नाम सबसे पहले आता है। माधुरी का फिल्मी करियर करीब 30 साल का रहा है। जबकि आम तौर पर अभिनेत्रियां 8 से 10 साल में अपना जादू खो देती हैं। आज माधुरी की एक्टिंग औऱ खूबसूरती के दुनिया भर में करोड़ों चाहने वाले हैं। लेकिन ये शायद ही ज्यादा लोगों को पता हो कि माधुरी दीक्षित के एक टीवी शो को दूरदर्शन ने ये कहते हुए रिजेक्ट कर दिया था कि इसी कास्ट में कोई दम नहीं है। (All Photos: @mymadhuridixit/instagram)
-
दरअसल बात 1984 की है। डायरेक्टर अनिल तेजानी ने दूरदर्शन के लिए एक टीवी शो बनाया। शो का नाम था- बॉम्बे मेरी है।
-
इस सीरियल की लीड कैरेक्टर थीं माधुरी दीक्षित। माधुरी के साथ थें अभिनेता बेंजामिन गिलानी।
-
शो का जब पहला एपिसोड पूरी तरह से तैयार करके दूरदर्शन के पास भेजा गया तो वहां से माधुरी का दिल तोड़ने वाली खबर आई।
-
दरअसल टूरदर्शन की तरफ से कह दिया गया कि कहानी तो तब भी ठीक है लेकिन इसकी स्टारकास्ट में कोई दम नहीं है।
-
दूरदर्शन से रिजेक्शन के बाद अनिल तेजानी ने दूसरे कलाकारों के साथ कभी वह सीरियल पूरा नहीं किया।
-
अगर ये सीरियल दूरदर्शन पर ऑनएयर हो जाता तो यही माधुरी के एक्टिंग करियर का डेब्यू माना जाता। मगर ऐसा हो ना सका।
-
आगे चलकर 1987 में माधुरी ने राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म अबोध से बॉलीवुड में डेब्यू किया। उसके बाद जो हुआ वह बॉलीवुड के इतिहास में स्वर्णअच्छरों में दर्ज हो चुका है।