-
आचार्य चाणक्य के बारे में लगभग सभी ने सुना होगा। उनकी चाणक्य नीति काफी प्रचलित है। इस चाणक्य नीति में कई ऐसे अनमोल वचन हैं जो मनुष्य के जीवन को बदल सकते हैं। (Photo: Unsplash)
-
चाणक्य नीति के कुछ अनमोल वजन यहां पर बताए गए हैं जिन्हें अगर व्यक्ति अपने जीवन में उतार ले तो हर मुश्किल सफर आसान हो जाएगी और एक न एक दिन सफलता जरूर मिलती है। (Photo: Unsplash)
-
1-सबसे बड़ी पूंजी
आचार्य चाणक्य ने शिक्षा को सबसे बड़ी पूंजी बताया है। उनके अनुसार जो व्यक्ति ज्ञान प्राप्त करता है, वह हर परिस्थिति में सफल हो सकता है। धन चुराया जा सकता है, लेकिन ज्ञान नहीं। (Photo: Unsplash) -
2- समय का सही उपयोग
आचार्य चाणक्य के अनुसार हर मनुष्य को समय का सदुपयोग करना चाहिए। समय नष्ट करना, जीवन नष्ट करना है। सफल व्यक्ति समय की कीमत समझता है। (Photo: Unsplash) -
3- रहस्य
अपनी योजनाओं, कमजोरियों और निजी बातों को हर किसी से साझा नहीं करना चाहिए। सफलता की राह में यह एक बहुत बड़ी रक्षा है। (Photo: Unsplash) -
4- कमजोरों पर दया और शक्तिशाली से सावधानी
चाणक्य नीति के अनुसार कमजोरों पर दया और शक्तिशाली से सावधानी बरतनी बेहद जरूरी है। दयालु बनें, लेकिन मूर्ख नहीं। हर किसी के साथ विवेकपूर्ण व्यवहार करें। (Photo: Unsplash) -
5- ऐसे काम को छोड़ दें
आचार्य चाणक्य के अनुसार जिस कार्य को करने से भय लगता हो उसे कभी शुरू ही नहीं करना चाहिए। यदि मन में डर है तो सफलता नहीं मिलती। कार्य वही करें जिसमें आत्मविश्वास हो। (Photo: Unsplash) -
6- किसकी चिंता न करें
आचार्य चाणक्य के अनुसार अतीत को भूलकर वर्तमान और भविष्य पर ध्यान देना चाहिए। वर्तमान में किए गए कार्यों में ही सफलता छिपी है। (Photo: Pexels) -
7- सफलता की कुंजी
सफलता की सबसे बड़ी कुंजी मेहनत है। मेहनत करने वालों को ही भाग्य का साथ मिलता है। (Photo: Unsplash) -
8- मित्र और शत्रु
चाणक्य नीति के अनुसार जो आपके सामने मीठा बोले, लेकिन पीछे से नुकसान पहुंचाए वह कभी मित्र नहीं बन सकता है। ऐसा व्यक्ति आपका सबसे बड़ा शत्रु है। (Photo: Unsplash) -
9- विश्वास
विश्वास जरूरी है, लेकिन आंख करके नहीं करना चाहिए। (Photo: Pexels) -
10- लक्ष्य को कभी न भूलें
जो चीजें आपको राह से भटकाती हैं उनसे दूर रहें। जो अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहता है, वही जीवन में सफल होता है। (Photo: Pexels) कौन सी गलतियां बनाती हैं आपको कमजोर, सफलता की चाबी हैं आचार्य चाणक्य की ये बातें