-
33 साल बाद रामानंद सागर का मशहूर पौराणिक टीवी सीरियल रामायाण (Ramayan) दोबारा से प्रसारित होने जा रहा है। यूं तो इस सीरियल के बाद रामायण पर आधारित तमाम टीवी सीरियल्स आए लेकिन रामानंद सागर के रामायण का लोगों में अलग ही क्रेज रहा है। केंद्र सरकार ने 28 मार्च से रामानंद सगार के रामायण का दोबरा प्रसारण सुनिश्चित किया है। टीवी की दुनिया के इस ऐतिहासिक सीरियल के दोबारा प्रसारण से पहले देखिए इसके ऐसे पोस्टर जो आपको सुनहरी यादों के सैर पर ले जा सकते हैं(All Photos: Indian Express Archives):
-
रामायण में अरुण गोविल ने राम तो दीपिका चिखलिया ने सीता का किरदार निभाया था।
-
हाल ही में द कपिल शर्मा शो में दीपिका ने बताया था कि उस जमाने में किस तरह से लोग उन्हें और अरुण गोविल को ही असली राम-सीता मान पूजा करने लगते थे।
-
रामानंद सागर का ये रामायण इतना हिट हुआ था कि लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी इसका नाम दर्ज है। रामायण के पास आज भी सबसे ज्यादा देखा जाने वाला पौराणिक सीरीयल का खिताब सुरक्षित है।
-
रामायण की अपार लोकप्रियता और सफलता को देखते हुए रामानंद सागर इन इसके बाद उत्तर रामायण का निर्माण भी किया। इसमें राम-सीता के बेटे लव औऱ कुश की कहानी दिखाई गई थी।
-
उत्तर रामायण में लव का किरदार निभाया था स्वपनिल जोशी ने औऱ कुश का मयूरेश क्षेत्रमाड़े ने। बाकि किरदार रामायण वाले ही थे।
-
80 के दशक में जब ये सीरियल दूरदर्शन पर प्रसारित होता था तब ज्यादा लोगों के पास टीवी सेट नहीं हुआ करते थे। जिसके यहां टेलीविजन हुआ करता था वहां रामायण देखने वाले परिचितों की कतार लग जाती थी।
-
इस सीरियल में अविनाश त्रिवेदी ने रावण का किरदार निभाया था। अविनाश को इतनी लोकप्रियता मिली कि वह बीजेपी के टिकट पर सांसद भी बने थे।
