चीन में चट्टान खिसकने (लैंडस्लाइड) से 33 इमारतें जमींदोज हो गईं, जिसके बाद करीब सौ लोग लापता हैं। हादसा रविवार को गुआंगडोंग प्रांत के शेनजेन में हुआ। यह दक्षिण चीन का औद्योगिक शहर है। सरकारी चैनल सीसीटीवी ने सोमवार को बताया कि लापता लोगों में से 32 महिलाएं हैं। चार ड्रोन और 30 कुत्तों की मदद से 700 से ज्यादा राहतकर्मी मलबे में जिंदगी तलाशने में जुटे हैं। वे अब तक 14 लोगों को बचाने में कामयाब रहे हैं। 13 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। लैंडस्लाइड किसी पहाड़ या चट्टान गिरने के चलते नहीं हुआ, बल्कि एक गड्ढे के चलते हुआ। स्थानीय लोगों के मुताबिक इस गड्ढे में रोज सैकड़ों ट्रक कचरा या मलबा फेंका जाता था। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक हादसे से 3.80 लाख वर्गमीटर इलाका प्रभावित हुआ है। -
मलबे में लोगों के जिंदा होने की उम्मीद में राहतकर्मी दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।
-
दुर्घटनास्थल पर राहतकर्मी
-
भूस्खलन से करीब तीन दर्जन इमारतों को नुकसान पहुंचा। राहतकर्मी अब तक 14 लोगों को बचाने में कामयाब हुए हैं।
