-
Kumbh Mela 2019: मकर संक्रांति पर अखाड़ों के नागा साधुओं के शाही स्रान के साथ ही कुम्भ मेला की (15 जनवरी 2019) मंगलवार से शुरुआत हो गई है। कड़कड़ाती ठंड में सुबह पांच बज कर करीब 45 मिनट पर श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी और पंचायती अटल अखाड़ा के नागा साधु-सन्यासी अपने लाव-लश्कर के साथ संगम पहुंचे और संगम में डुबकी लगाई। अटल अखाड़ा के बाद श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा और तपोनिधि श्री पंचायती आनंद अखाड़ा के नागा साधु संतों से शाही स्रान किया। निरंजनी अखाड़ा में सोमवार को महामंडलेश्वर बनीं केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री निरंजन ज्योति ने भी शाही स्रान किया। नागा सन्यासियों का शाही स्रान देखने भारी तादाद में लोग संगम क्षेत्र में मौजूद थे। साधु-संतों की टोली के आगे घोड़े पर सवार पुलिसकर्मी थे और मार्ग के दोनों तरफ पुलिस लोगों की भीड़ को नियंत्रित कर रही थी। (All Pics- PTI)
-
आनंद अखाड़ा के शाही स्रान के बाद नागा साधुओं के सबसे बड़े अखाड़े श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा, श्री पंच दशनाम आवाहन अखाड़ा और श्री शंभू पंच अग्नि अखाड़ा के साधु सन्यासियों ने शाही स्रान किया।
जूना अखाड़ा में सैकड़ों की संख्या में नागा साधु सन्यासी शामिल थे और इस अखाड़े में सबसे ज्यादा लोग दिखे। जूना अखाड़े के लश्कर में नागा साधुओं के पीछे अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज का रथ था और इनके पीछे जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विश्वंभर भारती जी महाराज का रथ था। -
सभी अखाड़ों को बारी-बारी से स्रान के लिए आधे से पौन घंटे का समय दिया गया था।
-
प्रयागराज में सुबह का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम होने के बावजूद बड़ी तादाद में लोग गंगा और संगम में डुबकी लगा रहे थे जिसमें बुजुर्ग भी शामिल थे।
-
मेला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह 7 बजे तक करीब 12 लोगों ने गंगा और संगम में स्रान किया। वहीं 11 बजे तक यह आंकड़ा 67 लाख पहुंच गया। दिन में धूप खिलने से पवित्र संगम में स्रान करने वालों की संख्या शाम तक एक करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान है। मेलाधिकारी विजय किरण आनंद ने बताया कि अखाड़ों के सानिध्य में आज शाही स्रान की परंपरा संपन्न हो रही है। यहां सुरक्षा और साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त की गई है। सभी श्रद्धालुओं को साधु संतों के अच्छे से दर्शन हों, हमने यह प्रयास किया है।
-
शरीर पर भस्म लगाए हुए अपनी जटाओं को फैलाते साधु।
-
इस बार के कुंभ में किन्नर अखाड़ा ने भी दस्तक दी है।
-
यहां अपने मंडली के साथ यह साधु लैपटॉप चलाते दिख रहे हैं।
-
कुंभ में शंख बजाते साधु।
-
यहां देखिए संत महात्मा सन ग्लासेज लगाकर भक्त को आशीर्वाद देते दिख रहे हैं।
-
कुंभ में साधु-संत तरह-तरह के अंदाज में नजर आए।
