-

Mayuri Kayatre Wedding: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस मयूरी कयात्रे शादी के बंधन में बंध गईं। एक्ट्रेस ने शादी की कुछ तस्वीरें औऱ वीडियोज अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया में शेयर की हैं। मयूरी की शादी शुक्रवार 12 जून को हुई। मयूरी ने अपने बॉयफ्रेंड अरुण से शादी रचाई है। फैंस मयूरी को उनके इस खास दिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
-
मयूरी और अरुण की शादी बेंगलुरु के जेपी नगर स्थित लक्ष्मी वेंकटेश्वर मंदिर में हुई। हिंदू रीति-रिवाज से शादी की।
-
लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए सिर्फ कपल के परिवार से जुड़े लोग और करीबी दोस्त ही शादी में शामिल हुए।
-
मयूरी अरुण के साथ पिछले करीब 10 सालों से रिलेशनशिप में थीं।
-
मयूरी ने शादी की जानकारी फैंस के साथ शेयर करते हुए सोशल मीडिया में लिखा- हां, अब मैं शादीशुदा हूं। 10 साल की दोस्ती को आज मतलब मिल गया।
-
बता दें कि मयूरी ने 'कृष्ण लीला' से डेब्यू करते हुए 'नटराज सर्विस', 'रैंबो 2', '8एमएम बुलेट' और 'रुस्तम' जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है।