-
दुनिया में आपने अब तक कई तरह के नमक देखे और इस्तेमाल किए होंगे—सफेद नमक, काला नमक, सेंधा नमक, पिंक साल्ट वगैरह। ये सभी आसानी से हमारी रसोई में मिल जाते हैं और इनकी कीमत भी ज्यादा नहीं होती। (Photo Source: Pexels)
-
लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा नमक भी है जिसकी कीमत भारत में 30,000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा है? जी हां, इस नमक का नाम है कोरियन बांस नमक (Korean Bamboo Salt), जिसे कोरिया में जुग्योम (Jugyom) भी कहा जाता है। (Photo Source: Unsplash)
-
क्यों है यह नमक इतना खास?
इस नमक की खासियत सिर्फ इसकी कीमत नहीं बल्कि इसकी तैयारी की अनोखी विधि है। इसे तैयार करने में लगभग 45 से 50 दिन का समय लगता है। इस दौरान नमक को खोखले बांस की ट्यूबों में भरकर बार-बार भट्ठी में भुना जाता है। यह प्रक्रिया एक-दो बार नहीं बल्कि नौ बार की जाती है। हर बार इसे बेहद उच्च तापमान—800 से 1,500 डिग्री सेल्सियस—पर भुना जाता है। (Photo Source: Pexels) -
भुनाई के दौरान बांस की ट्यूब से निकलने वाले खनिज नमक में समा जाते हैं। इतना ही नहीं, लगातार भुनाई से नमक पहले पिघलता है और फिर दोबारा ठोस रूप लेता है। इसी वजह से इसका रंग, बनावट और स्वाद बिल्कुल अलग होता है। यही कठिन और लैबोरियस प्रोसेस इस नमक को दुनिया का सबसे महंगा नमक बनाती है। (Photo Source: Freepik)
-
कोरियन बांस नमक का इतिहास
कोरिया में बांस का उपयोग सदियों से खाना पकाने और औषधीय कामों में किया जाता रहा है। वहां के पारंपरिक उपचारों में इस नमक का विशेष महत्व है। माना जाता है कि बांस में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं और जब इसमें नमक भुना जाता है तो ये खनिज नमक में मिल जाते हैं। (Photo Source: Pexels) -
इसमें पाए जाने वाले खनिज
कोरियन बांस नमक में आम नमक की तुलना में अधिक पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें विशेष रूप से आयरन (Iron), कैल्शियम (Calcium), पोटैशियम (Potassium), मैग्नीशियम (Magnesium) जैसे आवश्यक खनिज मौजूद होते हैं। इसी वजह से इसे सामान्य समुद्री नमक से ज्यादा स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है। (Photo Source: Pexels) -
स्वास्थ्य के फायदे
इस नमक का सेवन सीमित मात्रा में करने से शरीर को जरूरी खनिज मिलते हैं। यह पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है। हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मददगार है। रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) को भी बेहतर करता है। (Photo Source: Pexels) -
नमक और भारत का इतिहास
नमक का इतिहास भारत में भी बहुत खास है। ब्रिटिश शासन के दौरान नमक पर भारी कर लगाया गया था। इसी के खिलाफ महात्मा गांधी ने 1930 में दांडी मार्च किया था, जिसे नमक सत्याग्रह के नाम से जाना जाता है। उस समय नमक बहुत महंगा हुआ करता था। आज भारत में साधारण नमक बेहद सस्ता है, लेकिन कोरियन बांस नमक जैसा विशेष नमक अभी भी महंगे दामों पर ही उपलब्ध होता है। (Photo Source: Pexels) -
कीमत कितनी है?
भारत में कोरियन बांस नमक की कीमत करीब ₹30,000 से ₹35,000 प्रति किलो है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह करीब $347 से $400 प्रति किलो तक बिकता है। (Photo Source: Pexels)
(यह भी पढ़ें: भारत के इस मंदिर में स्थापित हैं 90 लाख से अधिक शिवलिंग, आज भी लगातार बढ़ रही है संख्या)
