-
शेहला राशिद इन दिनों अपने हालिया बयानों को लेकर चर्चा में बनी हुई है। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) की पूर्व छात्रा रही शेहला ने हाल ही में एएनआई को दिए अपने इंटरव्यू में केंद्र सरकार और पीएम मोदी की जमकर तारीफ की है।
-
एक समय था जब शेहला बीजेपी और पीएम मोदी की आलोचना किया करती थीं। जेएनयू छात्र संघ की उपाध्यक्ष रह चुकीं शेहला जम्मू-कश्मीर से हैं। वह कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने का भी विरोध कर चुकी हैं।
-
लेकिन अब शेहला के सुर बदल गए हैं। उन्होंने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की तारीफ करने के साथ ही कश्मीर में हुए बदलाव को सकारात्मक बताया है।
-
बता दें, शेहला रशीद 2016 में तब सुर्खियों में आई थीं जब उस समय JNU छात्र संघ के नेता कन्हैया कुमार और उमर खालिद को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने दोनों की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन किया था।
-
शेहला भारतीय सेना पर भी आरोप लगा चुकी हैं। साल 2019 में उन्होंने अपने एक ट्वीट के जरिए भारतीय सेना पर कश्मीर में घरों में घुसने और स्थानीय लोगों पर अत्याचार करने का आरोप लगाया था। सेना ने उनके आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए खारिज कर दिया था।
-
शेहला की एज्युकेशन बात करें तो नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) श्रीनगर से इंजीनियरिंग की। इसके बाद उन्होंने कुछ समय तक HCL टेक्नोलॉजीज कम्पनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम किया।
-
मगर सामाजिक आंदोलनों में दिलचस्पी होने के कारण उन्होंने नौकरी छोड़ दी और बाल अधिकारों और महिला सशक्तिकरण के लिए काम करना शुरू कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने सोशियोलॉजी में मास्टर्स और फिर लॉ और मैनेजमेंट में एमफिल की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने JNU से PhD किया।
-
इसके बाद वह राजनीति की दुनिया में आ गई, मगर उन्हें यहां कामयाबी नहीं मिल पाई। वह IAS ऑफिसर शाह फैसल द्वारा शुरू की गई राजनीतिक पार्टी जम्मू एंड कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट (JKPM) में शामिल हुई थीं। JKPM पार्टी से उन्होंने चुनाव भी लड़ा था, मगर वह हार गई थीं। जिसके बाद उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।
(Photos Source: @shehla_shora/instagram)
(यह भी पढ़ें: 10 की उम्र में झेला पेरेंट्स के तलाक का दर्द, जानिए कौन हैं गौतम सिंघानिया से डिवोर्स लेने वालीं नवाज मोदी)
