-
कहा जाता है कि दिन की शुरुआत सबसे अच्छे तरीके से होनी चाहिए और दिन की शुरुआत आपके पूरे दिन का भविष्य तय कर देती है। सभी लोग दिन की शुरुआत अलग अलग तरीके से करते हैं, जिससे उन्हें सुकून मिलता हो, ऐसे ही बड़ी बड़ी हस्तियां भी अलग अंदाज में दिन की शुरुआत करते हैं। आइए जानते हैं बिजनेस जगत की हस्तियां दिन की शुरुआत कैसे करती हैं।
-
स्टीव जॉब्स- स्टीव जॉब्स पिछले 33 सालों से हर रोज सुबह कांच में अपना चेहरा देखते हैं। उनका कहना है कि वो कांच में देखते हुए खुद से सवाल पूछते हैं कि अगर आज उनका आखिरी दिन होता तो मैं वो काम करुंगा जो काम में आज करना चाहता हूं।
-
बराक ओबामा- अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति सुबह 6.45 बजे उठते हैं और उसके बाद जिम जाते हैं। इस दौरान वो वेट्स और कार्डियो दोनों कसरत करते हैं। एक्सरसाइज करने के बाद वो अपनी पत्नी और दोनों बेटियों के साथ नाश्ता करते हैं।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
-
बिल गेट्स- माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स अपने शरीर और दिमाग दोनों की एक्सरसाइज करते हैं। बिस्तर से उठने के बाद वो जिम जाते हैं जहां वो ट्रेडमिल पर एक घंटे एक्सरसाइज करते हैं। साथ ही एक्सरसाइज करते हुए वो प्रेरणादायी वीडियो देखते हैं।
-
मार्क जुकरबर्ग- मार्क जुकरबर्ग के दिन की शुरुआत सुबह 8 बजे से होती है और वो अपनी लाइफस्टाइल की तरह ही दिन की शुरुआत करते हैं।
-
मिशेल गास- स्टारबक्स के प्रेसिडेंट मिशेल गास सुबह साढ़े 4 बजे का अलार्म लगाते हैं और रनिंग के लिए जाते हैं। वहीं मशहूर लेखक ग्रेचेन रुबेन सुबह 6 बजे उठकर अपने परिवार वालों के जगने से पहले एक घंटे काम करते हैं।