-
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल शायद ऐसे राजनेता होंगे, जिन पर सबसे ज्यादा हमले हुए हैं। शनिवार को एक शख्स् ने उन पर जूता उछाल दिया। इस तरह की घटनाएं पहले भी हुई हैं। कुछ मामले तो उनके सक्रिय राजनीति में आने से पहले के हैं।
-
नवंबर 2013: खुद को अन्ना हजारे का सपोर्टर कहने वाले एक शख्स ने केजरीवाल और दूसरे आप नेताओं पर स्याही फेंककर हमला किया।
-
मार्च 2014: वाराणसी में लोकसभा चुनाव प्रचार में जुटे केजरीवाल पर कुछ अज्ञात लोगों ने स्याही और अंडे फेंके। हालांकि, केजरीवाल को शारीरिक चोट नहीं पहुंची।
-
अप्रैल 2014: दिल्ली असेंबली के चुनाव प्रचार में दक्षिणपुरी इलाके में एक शख्स ने केजरीवाल को पीछे से पीठ पर मुक्का मारा। अप्रैल 2014 में ही चार दिन बाद ही एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर ने दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में केजरीवाल को थप्पड़ मारा था।
-
केजरीवाल हमला करने वाले ऑटो ड्राइवर से मिलने भी पहुंचे। बाद में दिसंबर 2014 में दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में केजरीवाल की रैली के दौरान शरारती तत्वों ने उन पर अंडे फेंके।
-
जनवरी 2016 में आम आदमी सेना की सदस्य भावना अरोड़ा ने केजरीवाल पर स्याही फेंकी। ऑड ईवन कार्यक्रम की कामयाबी के जश्न में दिल्ली में हुए आयोजन में यह घटना हुई।
-
इस साल फरवरी में पंजाब में कुछ लोगों ने उनकी कार पर हमला किया। केजरीवाल वहां चुनाव प्रचार के लिए गए थे। ताजा मामला शनिवार का है, जब ऑड र्इवन पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक शख्स ने केजरीवाल पर जूता फेंका। उसने खुद को आम आदमी सेना का सदस्य बताया।
