-
Karishma Kapoor Abhishek Bachchan Rift: करिश्मा कपूर का नाम बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेसेज में शुमार रहा है। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अपने समय के लगभग सभी बड़े एक्टर्स के साथ वो पर्दे पर नजर आईं। करिश्मा ने अभिषेक बच्चन के साथ भी फिल्म की लेकिन एक फिल्म के बाद दोनों ने दोबारा कभी साथ काम नहीं किया। आइए जानें कारण।
-
करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन ने साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म हां मैंने भी प्यार किया है में साथ काम किया था। दोनों की जोड़ी खूब पसंद की गई।
-
उन्हीं दिनों दोनों रियल लाइफ में बी रिलेशनशिप में थे। दोनों ने सगाई कर ली थी और जल्द शादी करने वाले थे।
-
लेकिन शादी से कुछ महीनों पहले दोनों की सगाई टूट गई। दरअसल करिश्मा की मां नंदा ने बाद में अपना विचार बदल दिया था।
-
सगाई टूटी तो बच्चन परिवार और कपूर परिवार के बीच तल्खियां भी बढ़ीं। दोनों परिवारों के बीच कड़वाहट मीडिया में भी दिखी।
-
परिवारों के बीच दूरियां बढ़ने का नतीजा ये हुआ कि करिश्मा और अभिषेक के बीच भी कड़वाहट भर आई। दोनों को एक दूसरे के साथ काम करना भी गंवारा नहीं था।
-
इसी कारण से करिश्मा और अभिषेक दोबारा कभी एक साथ फिल्म मेंं नहीं दिखे। दोनों के बीच की कड़वाहट आज भी जारी बताई जाती है
-
Photos; Social media
