-

आज के जमाने में फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने को सफलता के लिए सहायक माना जाता है। हालांकि कई ऐसी शख्सियतें हैं जिन्हें अच्छी अंग्रेजी नहीं आती। फिर भी इन लोगों ने अपने करियर के बीच अंग्रेजी को नहीं आने दिया और आज उस मुकाम पर खड़े हैं जहां पहुंचना हर किसी के बस की बात नहीं है। आइए डालते हैं ऐसे ही चंद बॉलीवुड कलाकारों पर एक नजर:
-
कंगना रनौत दूसरे स्टार्स की तरह फर्राटेदार इंग्लिश नहीं बोल पाती हैं। उनकी इंग्लिश का अक्सर ही मज़ाक उड़ाया जाता है।कंगना रनौत दूसरे स्टार्स की तरह फर्राटेदार इंग्लिश नहीं बोल पाती हैं। उनकी इंग्लिश का अक्सर ही मज़ाक उड़ाया जाता है।
-
कपिल शर्मा अपने शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में खुद कई बार ये बात कह चुके हैं कि उन्हें इंग्लिश नहीं आती है। शो में भी हर बार वो अपनी ही इंग्लिश का मज़ाक उड़ाते नज़र आ जाते हैं।
-
साउथ के मेगास्टार कहे जाने वाले रजनीकांत को पूरी दुनिया में पॉपुलर हैं। हालांकि बहुत ही कम लोगों को पता है कि रजनीकांत इंग्लिश नहीं बोल पाते हैं।
-
करिश्मा कपूर सिर्फ छठी क्लास तक पढ़ी हैं। करिश्मा को यूं तो इंग्लिश आती है, लेकिन जब बात परफेक्ट और फर्राटेदार इंग्लिश की हो तो वह पीछे रह जाती हैं।
-
नवाजुद्दीन एक बेहद साधारण पृष्ठभूमि के हैं और उन्हें ज्यादा पढ़ाई करने का मौका भी नहीं मिला। इस कारण वह अच्छी इंग्लिश भी नहीं सीख पाए।