-
कांग्रेस ने अपनी डूबती नैया को पार लगाते हुए सोशल मीडिया की जिम्मेदारी कर्नाटक की पूर्व सांसद राम्या को सौंपी है। पूर्व सांसद राम्या एक नेता के साथ साथ अभिनेत्री भी हैं, जिन्होंने कन्नड़ फिल्म उद्योग में कई फिल्मों में काम किया है। राम्या कर्नाटक उप चुनाव में जीतकर सांसद बनीं थीं लेकिन साल 2014 के लोकसभा चुनाव में वो हार गई थीं। आइए जानते हैं राम्या से जुड़ी कई अहम और दिलचस्प बातें।
-
राम्या को कन्नड़ सिनेमा में 'गोल्डेल गर्ल' के नाम से जाना जाता है।
-
राम्या ने नई जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए पार्टी दफ्तर में बैठना शुरू कर दिया है।
-
राम्या ने साल 2011 में बेंगलोर में यूथ कांग्रेस का हाथ थामा और विधानसभा चुनाव में खूब प्रचार किया।
-
उन्होंने तमिल और तेलुगु की भी कुछ फिल्मों में काम किया है। नवंबर 1982 में जन्म लेने वालीं राम्या का असली नाम दिव्या स्पंदन है लेकिन उन्होंने कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में राम्या के नाम से शोहरत पाई और मुकाम बनाया।
-
उन्होंने साल 2003 में कन्नड़ फिल्म ‘अभी’ से पर्दे पर डेब्यू किया था।
