-
जवाहर लाल यूनिवर्सिटी (JNU) छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI) के नेता कन्हैया कुमार बिहार में 'जन-गण-मन यात्रा' निकाल रहे हैं। 30 जनवरी चंपारण से शुरू हुई इस यात्रा के 5 दिन बीत चुके हैं। इस यात्रा में कन्हैया लोगों से मिल रहे हैं, रैलियां कर रहे हैं और नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी समेत केंद्र सरकार के कुछ फैसलों को गलत बताते हुए लोगों का समर्थन हासिल कर रहे हैं। कन्हैया की इस जन-गण-मन यात्रा में भारी संख्या में भीड़ जुट रही है। कन्हैया के रैलियों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं। लोग ये तस्वीरें शेयर करते हुए लिख रहे हैं कि कन्हैया की रैली में जुटी भीड़ साबित कर रही है कि वो सरकार से कितनी खफा है। (All Photos: Kanhaiya Kumar facebook)
-
कन्हैया कुमार की इस 'जन-गण-मन यात्रा' का कुछ लोगों ने विरोध भी किया था। विरोध करने के साथ ही ऐसे लोगों ने छपरा में कन्हैया के काफिले पर हमला बोल दिया था।

इस हमले में कई गाड़ियों के शीशे टूट गए। कुछ लोगों को मामूली चोटें भी आई थीं। -
हालांकि, कन्हैया कुमार इस हमले में बाल-बाल बच गए थे और वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं। हमलावरों में से एक को पकड़ लिया गया है।
-
काफिले पर हमले के बावजूद भी कन्हैया ने अपनी 'जन-गण-मन यात्रा' जारी रखी है।
-
कन्हैया सीतामढ़ी, मधुबनी, चंपारण और छपरा जैसे जिलों में रैलियां कर चुके हैं।
-
कन्हैया की रैलियों में भारी भीड़ जुट रही है। CAA और NRC के खिलाफ कन्हैया को लोगों का खूब समर्थन मिल रहा है।
-
बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश के कई हिस्सों में लोग विरोध प्रदर्शन भी कर रहे हैं।
-
दिल्ली का शाहीन बाग CAA और NRC के खिलाफ चल रहे आंदोलन का केंद्र बना हुआ है।
-
शाहीन बाग की ही तर्ज पर दूसरे राज्यों में भी महिलाएं CAA और NRC के खिलाफ धरने पर बैठी हैं।
-
कन्हैया कुमार CAA और NRC के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद किए हुए हैं।

कन्हैया कुमार देश के कई हिस्सों में चल रहे विरोध प्रदर्शनों में जाकर लोगों की हौंसलाअफजाई कर चुके हैं।