-

स्कूल में हम कितने अंक पाते हैं इससे ये तय नहीं होता कि हम जीवन में कितना सफल होंगे। इस बात को साबिक किया है बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने। आइए जानते हैं ब़लीवुड में सफल करियर बनाने वाले सुपरस्टार्स के बोर्ड एग्जाम में कितने प्रतिशत अंक आए थे। (Photos: Social Media)
-
अनुष्का शर्मा एक्टिंग में ही नहीं, पढ़ाई में भी बहुत अच्छी रही हैं। अनुष्का ने 10वीं में 93% और 12वीं में 89% अंक हासिल किए हैं।
-
शाहरुख खान को 12वीं में 80.5% नंबर मिले थे। शाहरुख पढ़ाई में अव्वल होने के साथ-साथ एक अच्छे फुटबॉल प्लेयर भी थे।
-
श्रद्धा कपूर ने अपनी स्कूलिंग मुंबई के जमनाबाई नरसी स्कूल और अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे से की है। उनके 10वीं में 70% और 12वीं में 95 % अंक आए थे।
-
रणबीर कपूर के 10वीं के बोर्ड एग्जाम में 56% नंबर आए थे। उनके इस प्रदर्शन से घऱवाले काफी खुश हुए थे आर पार्टी भी दी थी।
-
आलिया भट्ट के 10th के बोर्ड एग्ज़ाम में 71% नंबर हासिल आए थे। आलिया के 12वीं के मार्क्स के बारे में फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।
-
बॉलीवुड की क्वीन के नाम से मशहूर कंगना रनौत 12वीं में केमेस्ट्री में फेल हो गई थीं। इसके बाद पढ़ाई छोड़ बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने निकल पड़।
-
कृति सेनन इंजीनियरिंग की स्टुडेंट रह चुकी हैं। कृति सेनन ने 10वीं में 72% और 12वीं में 90% अंक हासिल किए थे।