-
Scindia Family: ग्वालियर का सिंधिया परिवार देश का चर्चित राजनीतिक कुनबा भी बन चुका है। विजयाराजे सिंधिया ( Vijaya Raje Scindia) से माधवराव सिंधिया (Madhavrao Scindia) और ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) तक , परिवार के कई ऐसे नाम हैं जो राजनीति में सक्रिय रहे या फिर हैं। दौलत के मामले में भी इस फैमिली की चर्चा होती है। आइए जानें सिंधिया परिवार के सदस्यों की आमदनी का क्या है स्त्रोत:
-
ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास करीब 380 करोड़ रुपए की चल अचल संपत्ति है। उन्हें काफी दौलत विरासत में भी मिली है।चुनाव आयोग को दिये अपने हलफनामे में ज्योतिरादित्य ने बताया है कि उनकी आमदनी का जरिया उनकी संपत्ति है। वह अपने कई पुश्तैनी बिजनेस के मालिक हैं। कई कंपनियों के डायरेक्टर भी हैं। वहां से इनकी अच्छी खासी कमाई होती है। इसके अलावा उन्होंने कई कंपनियों में निवेश भी कर रखा है। वहां से भी उन्हें अच्छे रिटर्न मिलते हैं। बतौर सांसद उन्हें सैलरी भी मिलती है।
-
ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शिनी राजे के नाम पर करीब 9 लाख रुपए की संपत्ति है। इसकी जानकारी ज्योतिरादित्य ने अपने चुनावी हलफनामे में दिया है। प्रियदर्शिनी की कमाई का जरिया निवेश और व्यापार है।
-
ज्योतिरादित्य सिंधिया की एक बड़ी बहन हैं। नाम है चित्रांगदा सिंह। चित्रांगदा सिंह की शादी कश्मीर रियासत के विक्रमादित्य सिंह से हुई है। विक्रमादित्य सिंह के चुनावी हलफनामे के मुताबिक चित्रांगदा सिंह के पास करीब 13 करोड़ रुपए की संपत्ति हैं। चित्रांगदा अपना रिजॉर्ट चलाती हैं। उस रिजॉर्ट से उनकी अच्छी कमाई होती है। इसके अलावा उन्होंने कई कंपनियों में पैसे लगा रखे हैं। निवेश चित्रांगदा की कमाई का बड़ा जरिया है।
-
2018 में वसुंधरा राजे सिंधिया ने बताया था कि उनके पास करीब साढ़े चार करोड़ रुपए की संपत्ति है। उनकी कमाई का जरिया पूर्व सांसद के तौर पर उनकी पेंशन और विधायक के तौर पर सैलरी से उनकी आमदनी होती है। इसके अलावा कई कंपनियों में भी वसुंधरा राजे ने निवेश किया है, जहां से उनकी कमाई होती है।
-
यशोधरा राजे सिंधिया मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री हैं। 2018 में उन्होंने अपनी संपत्ति 9 करोड़ रुपए से ज्यादा घोषित की थी। उन्होंने बताया था कि उनकी कमाई सरकारी सैलरी और पेंशन से होती है। साथ ही बैंकों में डिपॉजिट और बाजार में निवेश को भी उन्होंने अपनी आमदनी स्त्रोत बताया है।
-
Photos: PTI And Social Media
