-
Holkar Royal family: देश में कई राजघराने ऐसे हैं जो अपने शाही अंदाज के लिए आज भी जाने जाते हैं। इनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के परिवार से जयपुर के राजघराने जैसे तमाम नाम शामिल हैं। इन्हीं में से एक नाम है महेश्वर के होलकर राजघराने का। होलकर राजघराने में पिछले 265 सालों में सिर्फ तीन शादियां हुई हैं। तीसरी शादी साल 2015 में हुई थी। आइए देखें उस शाही शादी की कुछ तस्वीरें:
-
29 दिसंबर 2015 को होलकर राजघराने के महाराज यशवंत राव तृतीय की शादी गोदरेज परिवार की नायरिका गोदरेज से हुई थी।
-
नायरिका गोदरेज समूह के कृष्णा गोदरेज और सुनीता गोदरेजी की इकलौती बेटी हैं। बता दें कि कृष्णा गोदरेज फिल्म अभिनेता भी हैं। देवदास फिल्म में शाहरुख खान के पिता के किरदार के लिए उनकी खूब तारीफ हुई थी। (यह भी पढ़ें: होलकर राजघराने के समधी हैं ये उद्योगपति, शाहरुख खान को जड़ दिया था थप्पड़ )
-
नायरिका और यशवंतराव की शादी में देश के कई राजपरिवार शामिल हुए थे। विदेशों ने भी इस शादी में बड़ी संख्या में मेहमान आए थे। ( यह भी पढ़ें: ज्योतिरादित्य की बहन से मुलायम की बहू तक: राजघराने में हुआ जन्म, राजनेताओं से रचाई शादी )
-
शादी का कार्यक्रम महेश्वर किले में हुआ था। यह किला होलकर परिवार का निवास है। नर्मदा नदी के किनारे शादी में आए मेहमानों के लिए वीआईपी टेंट लगाए गए थे। ये टेंट खासतौर पर राजस्थान से मंगाए गए थे।
-
शादी में 128 तरह के शाही व्यंजन बनाए गए थे। दस्तरखान की जिम्मेदारी देश के कई बड़े पांच सितारा होटल के कारीगरों को दी गई थी। ( यह भी पढ़ें: 35 करोड़ के इसी बंगले में रहते हैं अमरिंदर सिंह, पटियाला राजघराने के इतिहास से सजी हैं घर की दीवारें )
-
यशवंत राव की बारात विंटेज रॉल्स रॉयस गाड़ियों से निकली थी। बारात में सबसे आगे दुल्हे की कार थी जिसमें उनके पिता और बहन उनके साथ थे।
-
दूल्हे की कार के ठीक पीछे होलकर राजघराने के पुराने साथी सिंधिया राजपरिवार की कार थी। इस कार में ज्योतिरादित्य अपनी पत्नी प्रियदर्शनी और बेटे महाआर्यमन के साथ सवार थे। ( यह भी पढ़ें: कोई मॉडल कोई वीजे तो कोई फुटबॉलर, जानिए क्या कर रही है सिंधिया राजघराने की युवा पीढ़ी )
-
इस शादी की खास बात ये भी थी कि इसमें विवाह के मंत्रों का उच्चारण हिंदी, संस्कृत औऱ अंग्रेजी तीनों भाषाओं में किया गया था।
