-
Jyotiraditya Scindia Sister Devyani Rana: सिंधिया परिवार अकसर चर्चा में रहता है। हालांकि इस परिवार के कुछ सदस्य ऐसे भी हैं जो भारतीय राजनीति से दूर हैं लेकिन कई बार चर्चा में रहे। उन्हीं में से एक नाम देवयानी राणा का है। देवयानी ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) की बहन हैं। देवयानी की मां उषा राजे (Usha raje Scindia) ज्योतिरादित्य की बुआ हैं। आइए जानें देवयानी राणा से जुड़ी कुछ बातें:
-
देवयानी राणा की मां उषा राजे की शादी नेपाल के राजघराने में हुई है। उषा राजे के पति का नाम शमशेर जंग बहादुर राणा है।(यह भी पढ़ें: किसी की हो गई मौत तो किसी का हुआ तलाक, जानिए किस हाल में हैं विजया राजे की चारों बेटियां )
-
देवयानी राणा का नाम नेपाल के शाही परिवार के राजकुमार शाह दीपेंद्र से जुड़ा था। दीपेंद्र के निधन के बाद देवयानी भारत आ गई थीं। ( यह भी पढ़ें: जब अपने ही स्कूल में लड़कों से पिट गए थे माधवराव, शिकायत पर मिली थी खुद निपटने की सलाह)
-
बाद में 2004 में देवयानी ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से दूसरी बार मास्टर डिग्री हासिल की। पढ़ाई के बाद वह नौकरी करने लगीं। देवयानी ने यूएन के लिए भी काम किया है। ( यह भी पढ़ें: ज्योतिरादित्य की बहन से मुलायम की बहू तक: राजघराने में हुआ जन्म, राजनेताओं से रचाई शादी )
-
अगस्त 2021 में कोका कोला ने देवयानी को अपनी कंपनी में वाइस प्रेसीडेंट बनाया था। नौकरी के साथ ही देवयानी राजनीति में भी हाथ आजमा रही हैं।
-
देवयानी की शादी साल 2007 में मध्य प्रदेश में सिंगरौली के राजकुमार कुंवर ऐश्वर्य सिंह से हुई थी।(यह भी पढ़ें: राजा भैया की बहन ने तलाक के बाद राजघराने के राजनेता से रचाई है शादी, जानिए क्या करती हैं विभा सिंह ) -
ऐश्वर्य सिंह मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिवंगत नेता अर्जुन सिंह के नाती हैं। ( यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में ही हो गया था तलाक, वसुंधरा राजे के बेटे की पिता से 29 साल तक चली लड़ाई )
-
ऐश्वर्य सिंह की मां वीणा सिंह अर्जुन सिंह की बेटी हैं।(यह भी पढ़ें: होलकर राजघराने के समधी हैं ये उद्योगपति, शाहरुख खान को जड़ दिया था थप्पड़ )