-
Jyotiraditya Scindia Family: ज्योतिरादित्य सिंधिया बीजेपी (BJP) के चर्चित नेता हैं। वह केंद्र में मंत्री भी हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस के साथ राजनीति शुरू की और अब बीजेपी के खेमे में हैं। सिंधिया परिवार को राजनीति का माहिर खिलाड़ी माना जाता है। वैसे ज्योतिरादित्य सिंधिया के परिवार के तमाम सदस्य दूसरे खेलों में भी खूब रुचि रखते हैं। आइए जानें सिंधिया फैमिली मेंबर्स के पसंदीदा खेल:
-
ज्योतिरादित्य को क्रिकेट खेलना और स्वीमिंग करना बहुत पसंद है। इस बात की जानकारी खुद उन्होंने दी है।
-
ज्योतिरादित्य सिंधिया की बेटी का नाम अनन्या सिंधिया है। अनन्या फुटबॉल बहुत अच्छा खेलती हैं। कई बार वह मैदान में पसीना बहाती नजर आ चुकी हैं।
-
अनन्या अच्छी घुड़सवार भी हैं। वह 8 साल की उम्र से घुड़सवारी कर रही हैं।
ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे का नाम महाआर्यमन है। महाआर्यमन को क्रिकेट खेलना पसंद है। -
ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया गोल्फ खेलती हैं
-
माधव राव सिंधिया ज्योतिरादित्य के पिता थे। उनका निधन हो चुका है। वह भी क्रिकेट के शौकीन थे। कई बार वह मैदान पर अपना हुनर दिखाते नजर भी आए।
-
(Photos: Jyotiraditya Scindia Twitter and Social Media)
