-

Sadhvi Jaya Kishori Video Speech Bhajan Song: साध्वी जया किशोरी बेहद कम उम्र से भजन और प्रवचन कर रही हैं। 23 साल की जया किशोरी के लाखों की संख्या में भक्त औऱ फॉलोअर्स हैं। साध्वी अपने फॉलोअर्स से हर मुद्दे पर बात करती हैं। वह अपने यूट्यूब चैनल के जरिए फैंस से जुड़ती हैं। साध्वी जया किशोरी का एक यूट्यूब वीडियो काफी पॉपुलर है। इस वीडियो में साध्वी बता रही हैं कि अपने जीवन साथा का चुनाव कैसे करना चाहिए:
-
जया किशोरी का मानना है कि जो व्यक्ति शादी का फैसला तुरंत ले लेता है पर वह कई बार अपना रिश्ता लंबे समय तक नहीं निभा पाता।
-
बकौल जया किशोरी रिश्ता टूटने के पीछे एक मुख्य कारण ये होता है कि लोग एक दूसरे को नहीं समझ पाते। जया किशोरी का कहना है कि शादी का डिसीजन दिल के साथ दिमाग से भी लेना चाहिए।
-
शादी को लेकर जया किशोरी का कहना है कि शादी का मतलब हमें इंसान के साथ एक ही छत के नीचे रहना पड़ता है। उसके लिए व्यक्ति के स्वभाव को समझिए। अगर आप पूर्ण रूप से उसके स्वभाव को अपना सकते हैं तो ही शादी करिए वरना तब कर समय लीजिए।
-
जया किशोरी कहती हैं कि जब आप किसी से मिलते हैं तो शुरू में तो उसकी हर चीज आपको पसंद आती है। अगर किसी को पहचानना है तो उसे बोलने दो क्योंकि उसकी बोली बता देगी कि वह कैसा व्यक्ति है, इसलिए जरूरी है कि आप सामने वाले का स्वभाव समझे।
-
जया किशोरी अपने श्रोताओं से कहती हैं कि इसीलिए सिर्फ अच्छापन देखकर शादी नहीं की जाती। अच्छाई को तो पूरी दुनिया ही पसंद करती है।
-
जया किशोरी का मानना है कि सिर्फ अच्छाइयों से नहीं बल्कि मुझमें जो बुराई है उससे भी प्यार करे और उसे ठीक करे तब वह मेरा जीवन साथी बन सकता है।
-
सभी तस्वीरे: सोशल मीडिया