-
देशभर में जन्माष्टमी (Janmashtami) मनाई जा रही है। लोग कृष्ण के रंग में रंगे दिखाई दे रहे हैं। वहीं साउथ एक्ट्रेस नयनतारा (Nayanthara) के लिए ये जन्माष्टमी बेहद खास है। दरअसल आज ही उनकी फिल्म जवान (Jawan) रिलीज हुई है और सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। नयनतारा ने पहली बार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के साथ स्क्रीन शेयर किया है।
-
नयनतारा ने अपने घर पर ही परिवार के साथ कृष्ण जन्माष्टमी मनाई।
-
नयनतारा ने अपने दोनों बेटों को धोती पहनाई थी। धोती में दोनों बेहद प्यारे लग रहे हैं।
-
नयनतारा के पति विग्नेश शिवन ने ये तस्वीरें शेयर की हैं।
-
विग्नेश अकसर नयनतारा और बच्चों की फोटोज पोस्ट करते रहते हैं।
-
बता दें कि साल 2022 में शादी के बाद नयनतारा जुड़वा बच्चों की मां बनी थीं।
-
नयनतारा के ये दोनों बेटे सरोगेसी के जरिए हुए। (All Photos: Vignesh Shivan Insta)
