-
जाह्नवी कपूर ऐसी बॉलीवुड स्टार किड हैं जो सुर्खियों में छाई रहती हैं। बहुत जल्द ही वो फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत करने वाली हैं। डियर जिंदगी की स्क्रिनिंग में उन्हें अपने पैरेंट्स के साथ देखा गया। लेकिन जिस चीज ने सभी का ध्यान खींचा वो है शिखर पहरिया।
-
ऐसी खबर है कि जाह्नवी शिखर को डेट कर रही हैं। दोनों की किस करते हुए सोशल मीडिया पर एक फोटो भी वायरल हुई थी।
-
फिल्म की स्क्रिनिंग में जाह्नवी एक ही कार में अपनी मां श्रीदेवी, पिता बोनी, बहन खुशी और शिखर पहरिया के साथ नजर आईं।
-
जाह्नवी और शिखर ने पहली बार साथ में अपना पब्लिक अपियरेंस दिया है। ऐसा लगता है कि श्रीदेवी और बोनी कपूर को बेटी के रिलेशनशिप से कोई दिक्कत नहीं है।
-
इससे पहले अफवाह थी कि श्रीदेवी जाह्नवी की शिखर के साथ सोशल मीडिया पर अपलोड की जाने वाली फोटोज की वजह से काफी नाराज हैं। यहां तक कि उन्होंने जाह्नवी के लिए नो ब्वॉयफ्रेंड नियम भी बना दिया है। लेकिन ये तस्वीरें कुछ और ही कहानी बयान करते हैं।
-
जाह्नवी करण जौहर की फिल्म के साथ अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाली हैं। बोनी कपूर ने भी इस बात को कंफर्म कर दिया है।
