-
इटली ने ईरान के राष्ट्रपति की यात्रा के मद्देनजर प्राचीन नग्न प्रतिमाओं को ढक दिया है। इस फैसले का काफी लोग मखौल उड़ा रहे हैं। प्रधानमंत्री मैटिओ रेंजी और ईरानी राष्ट्रपति हसन रुहानी की बैठक से पहले रोम के म्यूजियम में कुछ प्रतिमाओं को लकड़ी के बॉक्स से ढक दिया गया। (Photo: AP)
-
जब ढकी हुई प्रतिमाओं की तस्वीरें मीडिया में आई तो सभी दलों के राजनेताओं ने इसका मजाक उड़ाया। इस बारे में म्यूजियम ने कहा कि, पीएम दफ्तर ने रुहानी के रास्ते में आने वाली प्रतिमाओं को ढकने को कहा था। (Photo: AP)
-
लकड़ी के बॉक्स से ढकी हुई मूर्तियां। इस मामले में ईटली के पीएम रेंजी के दफ्तर ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। (Photo: AP)
-
बताया जा रहा है कि ईरानी राष्ट्रपति रुहानी बुरा न मान जाए इसके चलते इन मूर्तियों को ढका गया है। (Photo: AP)
सरकार के इस कदम के बारे में ब्रदर्स ऑफ इटली पार्टी के नेता जॉर्जिया मेलोनी ने कहा कि रेंजी के सांस्कृतिक आत्मसमर्पण का स्तर सभी हदों को पार कर चुका है। उन्होंने कहा कि यूएई के शहजादे की यात्रा के दौरान भी मूर्तियों को ढक दिया गया था। (Photo: AP)
