• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. picture gallery
  4. isro chandrayaan 3 mission lvm3 m4 launch know who is rocket women of india ritu karidhal who got responsibility of landing chandrayaan 3 on the moon

Chandrayan 3: लखनऊ की बेटी बनी ‘भारत की रॉकेट वुमन’, इन्हीं के इशारों पर लॉन्च होगा चंद्रयान 3

इस बार चंद्रयान 3 मिशन की जिम्मेदारी लखनऊ की रितु करिधाल के हाथों में सौंपी गई है। उन्हें लोग ‘भारत की रॉकेट वुमन’ नाम से जानते हैं। वह अब तक कई अंतरिक्ष अभियानों का हिस्सा रह चुकी हैं।

By: Archana Keshri
Updated: July 14, 2023 15:34 IST
हमें फॉलो करें
  • Chandrayaan 3
    1/12

    ISRO Chandrayaan 3 Mission LVM3-M4 Launch: इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन यानी इसरो (ISRO) 14 जुलाई को चंद्रयान 3 लॉन्च करेगा। चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के साथ ही भारत चंद्रमा की सतह पर अपना अंतरिक्ष यान उतारने वाला चौथा देश बन जाएगा। (Source: @isro.in/instagram)

  • 2/12

    चंद्रयान 3 को 14 जुलाई को दोपहर 2:35 बजे लॉन्च किया जाएगा। ISRO के अध्यक्ष एस सोमनाथ के अनुसार चंद्रयान 3 के 23 या 24 अगस्त को चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने की उम्मीद है। (Source: @isro.in/instagram)

  • 3/12

    बता दें, इससे पहले 22 जुलाई 2019 को चंद्रयान 2 लॉन्च किया गया था। मगर जब यह चांद की सतह से 2.1 किलोमीटर दूर था तभी इसका ISRO से संपर्क टूट गया था। इसके बाद से ही भारत चंद्रयान 3 मिशन की तैयारी कर रहा है। (Source: @isro.in/instagram)

  • 4/12

    आपकी जानकारी के लिए बता दें, इस बार का यह मिशन दिग्गज वैज्ञानिक डॉ रितु कारिधाल श्रीवास्तव के हाथों में है। इस बार ISRO ने उन्हें चंद्रयान 3 मिशन का डायरेक्टर बनाया है। (Source: @HardeepSPuri/twitter)

  • 5/12

    इससे पहले उन्‍होंने मंगलयान मिशन में डिप्टी ऑपरेशनल डायरेक्टर का पद संभाला था। रितु चंद्रयान-2 समेत कई बड़े अंतरिक्ष मिशनों का भी हिस्सा रह चुकी हैं। (Source: Ritu Karidhal/Facebook)

  • 6/12

    रितु कारिधाल को ‘भारत की रॉकेट वुमन’ कहा जाता है। रितु उन वैज्ञानिकों में शुमार हैं जिन्होंने इसरो का युवा वैज्ञानिक पुरस्कार जीता था। (Source: Ritu Karidhal/Facebook)

  • 7/12

    रितु करिधल उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की रहने वाली हैं। रितु ने TED इवेंट में शाहरुख खान को बताया था कि कैसे बचपन से ही उनके मन में चांद के आकार को लेकर सवाल उठते थे। (Source: @SRKUniverse/twitter)

  • 8/12

    रितु ने बताया कि चांद का साइज बड़ा-छोटा होता देख कर वो हैरान होती थीं। बचपन में ही वो NASA और ISRO के प्रोजेक्ट्स के बारे में पढ़ा करती थीं। उनके पास स्पेस साइंस पर छपी खबरों की कटिंग्स आज भी मौजूद हैं। (Source: Ritu Karidhal/Facebook)

  • 9/12

    अंतरिक्ष के रहस्यों की जानकारी प्राप्त करने की इच्छा उन्हें ISRO तक खींच लाई और इस तरह से वो साइंटिस्ट बन गईं। बता दें, रितु ने लखनऊ में सेंट एगनिस स्कूल और नवयुग कन्या विद्यालय से अपनी स्कूल की पढ़ाई पूरी की है। (Source: Ritu Karidhal/Facebook)

  • 10/12

    इसके बाद लखनऊ यूनिवर्सिटी से फिजिक्स से ग्रैजुएशन और फिर पीजी किया। इसके बाद रितु ने GATE पास करके बेंगलुरु में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंसेज में एडमिशन लिया वहां उन्होंने एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। (Photo Source: DD News)

  • 11/12

    वहीं, साल 1997 में वह ISRO से जुड़ गईं। उन्हें साल 2007 मे तत्कालीन राष्ट्रपति और मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के हाथों ‘यंग साइंटिस्ट’ अवॉर्ड मिल चुका है। (Source: Ritu Karidhal/Facebook)

  • 12/12

    रितु के पर्सनल लाइफ की बात करें तो वो ISRO की साइंटिस्ट होने के साथ-साथ दो बच्चों की मां हैं। उनके बच्चों का नाम आदित्य और अनीषा है। उनके पति का नाम अविनाश श्रीवास्तव है। (Source: Ritu Karidhal/Facebook)
    (यह भी पढ़ें: Chandrayan 3: चांद पर लहराएगा परचम, भारत ने बढ़ाया कदम, यूं लॉन्च हुआ चंद्रयान 3)

TOPICS
chandrayaan mission
ISRO
isro satellite
isro space missions
अपडेट
CBSE ने जारी किए कक्षा 10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल, इंटरनल असेसमेंट और प्रोजेक्ट मूल्यांकन को लेकर स्कूलों को सख्त निर्देश
सर्दियों में इस तरह लगाएं गुलाब की कलम, कुछ ही दिनों में तैयार हो जाएगा नया पौधा
Box Office Report: अगस्त्य नंदा की फिल्म की कमाई में आई 50% की गिरावट, ‘धुरंधर’ ने भी चार हफ्ते बाद धीमी हुई रफ्तार
इंदौर: ‘हमारा बच्चा तो चला गया, क्या मुआवजे से वापस आ जाएगा’, नानी का मोहन सरकार से सीधा सवाल
ट्रंप की धमकी से लेकर ईरान के पलटवार तक… 10 पॉइंट्स में समझें विरोध प्रदर्शन की बड़ी बातें
Indore Bhagirathpura Ground Report: जहरीला पानी, बढ़ते मरीज और दबाव में स्वास्थ्य सेवाएं
18 साल बाद मायावी ग्रह राहु बदलेंगे अपनी चाल, 2026 में इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, आकस्मिक धन लाभ के योग
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में धर्मेंद्र को दी जाएगी श्रद्धांजलि, खास होने वाला है नए साल वाला एपिसोड
एक वोट नहीं पड़ा, फिर भी इस चुनाव में बीजेपी-शिवसेना ने कैसे जीत लीं 68 सीटें?
IND U19 vs SA U19 Live Streaming: इंडिया U19 बनाम साउथ अफ्रीका U19 पहला यूथ वनडे इंटरनेशनल, ऐसे देखें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग
जनसत्ता आज का अखबार – 3 जनवरी 2026, शनिवार का हिंदी समाचार पत्र – Today’s Hindi Newspaper, Jansatta ePaper (3 January)
फोटो गैलरी
8 Photos
जनवरी में और भी खूबसूरत हो जाते हैं ये जगह, बर्फबारी का लेना है मजा तो बना लें प्लान
18 hours agoJanuary 2, 2026
7 Photos
इस देश में वेकेशन मनाने पहुंची सोनाक्षी सिन्हा, वायरल हुईं रोमांटिक तस्वीरें
18 hours agoJanuary 2, 2026
11 Photos
मुगल काल के 10 मशहूर स्वादिष्ट डिश, जिसे बड़े चाव से खाते हैं लोग
19 hours agoJanuary 2, 2026
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2026 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US