-
कई ऐसे पालतू जानवर हैं जो इंसानों के साथ सदियों से रह रहे हैं। कई ऐसे जानवर हैं जो घर की ऊर्जा पर असर भी डालते हैं। बिल्ली भी लोग खूब पालते हैं। ऐसे में आइए वास्तु शास्त्र के अनुसार जानते हैं बिल्ली को घर में लाना शुभ है या फिर अशुभ। (Photo: Pexels) अगर बिल्ली रास्ता काट दे या कोई टोटका कर दे तो क्या करें? प्रेमानंद महाराज ने बताया एकदम सरल उपाय
-
वास्तु शास्त्र के अनुसार बिल्लियों की ऊर्जा तेज और संवेदनशील होती है। वह घर के भावनात्मक संतुलन और ऊर्जा प्रवाह को प्रभावित कर सकती हैं। अगर घर में पहले से ही सकारात्मक माहौल है, तो बिल्ली उसे और बढ़ा सकती है। लेकिन जहां नकारात्मक ऊर्जा ज्यादा हो, वहां बिल्ली और बेचैनी पैदा कर सकती है। (Photo: Pexels)
-
वास्तु शास्त्र के अनुसार बिल्लियां स्वतंत्र और चंचल स्वभाव की होती हैं। ऐसे में घर में उनकी मनः स्थिति परिवार की ऊर्जा पर गहरा प्रभाव डालती है। एक शांत और खुश बिल्ली घर में सकारात्मकता लाती है। लेकिन एक डरपोक या फिर नाखुश बिल्ली घर के माहौल को अशांत बना सकती है। (Photo: Pexels)
-
बिल्ली पालने के फायदे
1- सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है
वास्तु के अनुसार एक स्वस्थ और खुश बिल्ली घर में प्यार, अपनापन और खुशी लाती है। इसके साथ ही परिवार के बीच चल रहे मतभेद भी कम हो सकते हैं। (Photo: Pexels) सिर्फ ठंड के मौसम में नजर आते हैं ये पांच जानवर? बेहद खूबसूरत होते हैं -
2- इनसे मिलती है सुरक्षा
पुराने समय में लोग बिल्लियों को घर में चूहे और कीड़ों को भगाने के लिए रखते हैं। ऐसे में अगर घर में ज्यादा चूहे हो गए हैं तो बिल्ली काम आ सकती है। (Photo: Pexels) -
बिल्ली पालने के नुकसान
1- नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है
अगर घर में पहले से ही तनाव या नकारात्मक ऊर्जा ज्यादा है, तो बिल्ली उसे और बढ़ा सकती है। खासकर एक बहुत शरारती या अस्थिर बिल्ली घर में झगड़े या तनाव बढ़ा सकती है। (Photo: Pexels) -
2- सफाई और स्वच्छता की समस्या
वास्तु के अनुसार अगर बिल्ली साफ न रखी जाए तो घर की शांति पर गहरा असर पड़ता है। ऐसे घर में नकारात्मक ऊर्जा का धीरे-धीरे वास होने लगता है। वास्तु के अनुसार घर की शांति पर असर डालता है। (Photo: Pexels) ये हैं धरती के 10 सबसे खुशहाल जानवर -
3- गलत दिशा का प्रभाव
अगर बिल्ली घर के दक्षिण-पश्चिम या उत्तर-पूर्व हिस्से में ज्यादा समय बिताए, तो यह घर की स्थिरता और मानसिक शांति को प्रभावित कर सकता है। (Photo: Pexels) -
वास्तु के अनुसार बिल्ली रखने के उपाय
घर में बिल्ली लाने से पहले दिशा का चुनाव जरूरी है। घर के उत्तर या पूर्व दिशा में बिल्ली का रहना शुभ माना जाता है। (Photo: Pexels) -
जगह का चुनाव करें
घर में बिल्ली के लिए एक निर्धारित स्थान बनाएं जहां वह ज्यादा समय बिताए। वास्तु शास्त्र के अनुसार इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। (Photo: Pexels) धरती का सबसे दुखी जानवर कौन सा है? जरूर सुना होगा नाम लेकिन पता नहीं होगा