• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. picture gallery
  4. is it good luck or bad luck if a bird builds a nest in your house

घर में पक्षियों का घोंसला बनना क्या देता है शुभ संकेत या बढ़ाता है दुर्भाग्य? जानिए यहां

Bird Nest in House: जब कोई पक्षी आपके घर में घोंसला बनाता है, तो इसका अर्थ है कि आपके घर का वातावरण सुरक्षित, शांत और सकारात्मक है। पक्षी वही जगह चुनते हैं जहां उन्हें सुरक्षा और शांति का अनुभव होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में चिड़िया का…

By: Archana Keshri
October 22, 2025 18:40 IST
हमें फॉलो करें
  • Positive Energy Flows When Birds Like Sparrows Build Nests at Home
    1/9

    हमारे घर-आंगन में जब कोई चिड़िया आकर घोंसला बनाती है, तो यह दृश्य मन को सुकून देता है। चिड़ियों की चहचहाहट न सिर्फ वातावरण को खुशनुमा बना देती है, बल्कि हमारे जीवन में प्रकृति की उपस्थिति का भी अहसास कराती है। (Photo Source: Pexels)

  • 2/9

    हालांकि, कई लोग घर में घोंसला देखकर परेशान हो जाते हैं कि कहीं इससे घर गंदा न हो जाए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शास्त्रों और वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में पक्षियों का घोंसला बनना शुभ-अशुभ संकेत माना जाता है? आइए जानते हैं विस्तार से। (Photo Source: Pexels)

  • 3/9

    घर में घोंसला बनना क्यों होता है खास?
    जब कोई पक्षी घर में घोंसला बनाता है, तो इसका मतलब होता है कि घर का वातावरण शांत, सुरक्षित और सकारात्मक ऊर्जा से भरा हुआ है। पक्षी ऐसे स्थानों पर ही अपना घर बनाते हैं जहां उन्हें सुकून और सुरक्षा का अनुभव हो। इसीलिए, यह माना जाता है कि घर में पक्षियों का आना और घोंसला बनाना केवल एक संयोग नहीं, बल्कि एक शुभ संकेत है। (Photo Source: Pexels)

  • 4/9

    कौन-सी चिड़िया का घोंसला शुभ माना जाता है?
    गौरैया (Sparrow)

    गौरैया का घर में घोंसला बनाना बेहद शुभ माना गया है। शास्त्रों के अनुसार, यह मां लक्ष्मी का स्वरूप होती है और इसके घर में रहने से सुख, शांति और समृद्धि आती है। गौरैया की चहचहाहट घर में पॉजिटिव एनर्जी भरती है और नकारात्मकता को दूर करती है। (Photo Source: Pexels)

  • 5/9

    तोता (Parrot)
    तोते का घर या आंगन के पास रहना भी अच्छा संकेत माना गया है। यह प्रेम, सौहार्द और सौभाग्य का प्रतीक है। साथ ही, तोते को ज्ञान और सकारात्मक विचारों का द्योतक भी कहा गया है। (Photo Source: Pexels)

  • 6/9

    किन पक्षियों का घोंसला अशुभ माना जाता है?
    कबूतर (Pigeon)

    कबूतर का घर के अंदर घोंसला बनाना वास्तु दोष का कारण माना गया है। यह नकारात्मक ऊर्जा, बीमारियों और आर्थिक रुकावटों का संकेत देता है। अगर घर में कबूतर ने डेरा जमा लिया हो, तो उसे हटाना उचित माना जाता है। (Photo Source: Pexels)

  • 7/9

    चमगादड़ (Bat)
    घर में चमगादड़ का रहना बेहद अशुभ संकेत है। यह अंधकार, अशुद्धता और नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, चमगादड़ के आने से घर में दुर्भाग्य और कलह बढ़ सकती है। (Photo Source: Pexels)

  • 8/9

    मधुमक्खी (Beehive)
    घर में मधुमक्खियों का छत्ता बनना भी शुभ नहीं होता। इसे विवाद, अनबन और आर्थिक हानि से जोड़ा गया है। वास्तु के अनुसार, ऐसे छत्ते को तुरंत हटाना चाहिए। (Photo Source: Pexels)

  • 9/9

    चिड़िया के घोंसले और पॉजिटिव एनर्जी का संबंध
    घर में गौरैया या अन्य छोटे पक्षियों का घोंसला बनना प्रकृति का आशीर्वाद माना जाता है। उनकी उपस्थिति से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे घरों में पारिवारिक कलह कम होती है और खुशियों का माहौल बना रहता है। (Photo Source: Pexels)
    (यह भी पढ़ें: सांपों को नहीं पसंद आती इन 7 चीजों की महक, सूंघते ही भाग जाते हैं दूर)

TOPICS
birds
vastu
vastu dosh
vastu shastra
vastu tips
+ 1 More
अपडेट
होली से पहले बड़ा तोहफा! इन परिवारों को दिल्ली सरकार देगी मुफ्त LPG सिलेंडर, BJP का वादा होगा पूरा
Republic Day 2026: बच्चों के साथ एन्जॉय करें 26 जनवरी, दिल्ली की इन 5 जगहों पर जरूर जाएं घूमने
Mahashivratri 2026 Date : इस साल कब है महाशिवरात्रि? जानिए तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व
युजवेंद्र चहल और RJ महवश की दोस्ती हुई खत्म? इंस्टाग्राम पर किया एक-दूसरे को अनफॉलो
आईसीसी बोर्ड के 16 में से 14 देश बांग्लादेश को टी20 विश्व कप से बाहर करने पर राजी, BCB को दी एक दिन की मोहलत
‘मुझे उम्मीद है सुप्रीम कोर्ट…’, संभल CJM के ट्रांसफर पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
WPL 2026: मुंबई इंडियंस के लिए मुश्किल हुई प्लेऑफ की राह, DC की उम्मीद बरकरार; ये है पूरा गणित
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
O’Romeo Trailer Review: खून-खराबा, बिना बीप की गालियां और उस्तरे से खेलते दिखे शाहिद कपूर
2026 Kawasaki Ninja 300 launched: Apache RR 310 और KTM RC 390 का खेल बिगाड़ने आई 2026 Kawasaki Ninja 300, जानें क्या मिले नए अपडेट
महाराष्ट्र में गजब खेल! कल्याण-डोंबीवली नगर निगम में राज ठाकरे ने शिंदे गुट को दिया समर्थन
U19 वर्ल्ड कप 2026 में पहली बार 400 का आंकड़ा पार; बेन मायस दोहरा शतक से चूके, इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड के भर दिया भूसा
फोटो गैलरी
10 Photos
इन देशों ने नामुमकिन को किया मुमकिन, असंभव मानी जाने वाली समस्याओं का निकाला समाधान
2 hours agoJanuary 21, 2026
11 Photos
भारत में किस तरह फिल्में आ रही लोगों को पसंद, नेटफ्लिक्स पर सबसे अधिक देखी जाने वाली 10 मूवीज
2 hours agoJanuary 21, 2026
8 Photos
ईरान के पास है धरती का ‘लाल सोना’, दुनिया में अकेले करता है 90 फीसदी उत्पादन
3 hours agoJanuary 21, 2026
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2026 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ई-पेपर
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US