-

भारत में किसी भी काम का शुभारम्भ करने से पहले नारियल फोड़ना और नींबू रखने की मान्यताएं प्रचलित हैं। ये टोने-टोटके अक्सर गुड लक या किसी काम में सफलता के लिए लोग अपनाते हैं। भारतीय क्रिकेट टीम भी इससे अछूती नहीं है। जी हां, प्रैक्टिस और वॉर्मअप के अलावा आईपीएल के दौरान भारतीय खिलाड़ी कई तरह के टोटके करके खेल के मैदान में उतरते हैं। आइये आपको बताते हैं इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के कुछ दिग्गज क्रिकेटरों के टोटकों के बारे में। (Photos: Social Media)
-
कोलकाता नाइट राइडर्स के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल मैदान में उतरने से पहले अपनी जेब मे लाल रुमाल रखना लकी मानते हैं। बताया जाता है कि शुभमन पहले सफेद रूमाल इस्तेमाल करते थे। सफेद रुमाल जल्दी गंदा हो जाने के कारण एक दिन किसी ने उनको लाल रुमाल दिया और उसी दिन शुभमन ने शतक जड़ दिया था। तब से ही वह जेब में लाल रुमाल रखकर ही क्रीज पर उतरते हैं।
-
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि मैदान में घुसते समय सबसे पहले दाएं पैर रखने से वह अच्छा खेल पाते हैं। जिसके बाद वे अपना पसंदीदा कोना देखते हैं और बल्लेबाजी करते वक़्त उस कोने को बार बार देखते हैं। कहा जाता है कि वे मैच से पहले कॉफी मंगाकर जरूर पीते हैं। साथ ही मैच से पहले अपनी पत्नी रितिका सजदेह को फोन करना भी उनके टोटकों में शामिल है।
-
पृथ्वी शॉ खेलते वक़्त अपने स्कोर जानना पसन्द नहीं करते। दरअसल 14 साल की उम्र में उन्होंने क्रिकेट खेलते वक़्त 546 रन की वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाली पारी खेली थी। उस समय उन्होंने अपने दोस्तों से कहा कि पृथ्वी शॉ को उनके रन न बताए जाए और उसी दिन उन्होंने रिकॉर्ड स्कोर बनाया। जब से पृथ्वी शॉ को यह विश्वास हो गया कि वह अपने स्कोर जाने बिना ज्यादा अच्छे से खेल पाते हैं।
-
शिखर धवन हमेशा क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए उतरने से ठीक पहले वॉशरूम जरूर जाते हैं।
-
मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपनी जर्सी के 228 नम्बर को लकी मानते हैं। उस जर्सी को हार्दिक हर मैच में पहनना पसंद करते हैं। इस टी-शर्ट के पीछे का खास राज बताया जाता है कि 2009 में विजय मर्चेंट ट्रॉफी टूर्नामेंट में उन्होंने एक पारी में 228 रन बनाए थे। उस समय हार्दिक टीम के कप्तान भी थे। इसलिए वह 228 को अपना लकी नम्बर मानते हैं।
-
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने करियर में 7 नम्बर की बहुत अहमियत मानते हैं। उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम की नम्बर 1 जर्सी मिलने के बावजूद उन्होंने नम्बर 7 ही चुना। आपकों बता दें कि धोनी का जन्म भी 7 जुलाई को हुआ था। धोनी नम्बर 7 को अपना लकी नम्बर मानते हैं।