IPL Auction 2016 से पहले पनव नेगी को कोई ठीक से जानता भी नहीं था, लेकिन 24 घंटे में उनकी किस्मत का सितारा ऐसा बुलंद हुआ कि आज पूरे देश में इसी युवा खिलाड़ी के नाम की चर्चा हो रही है। शुक्रवार को दिल्ली के इस 23 वर्षीय खिलाड़ी को विश्व कप टी20 और एशिया कप की भारतीय टीम में चुना गया और शनिवार को आईपीएल नीलामी में उन्हें दिल्ली डेयर डेविल्स ने 8.50 करोड़ रुपए में खरीदा, जबकि उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपए ही था। भारतीय प्लेयर्स में वह सबसे महंगे हैं, उन्हें युवराज से भी एक करोड़ रुपए ज्यादा प्राइस मिला है। (फोटो सोर्स- फेसबुक/बीसीसीआई ) आइए जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें पवन नेगी की बड़ी बहन बबीता भी क्रिकेटर हैं। वह दिल्ली के लिए स्टेट लेवल पर खेलती हैं। पवन उनसे 2 साल छोटे हैं। बबिता भारतीय रेलवे में बतौर सीनियर क्लर्क काम करती हैं। पवन का परिवार उत्तराखंड के द्वारहाट के तुमड़ी गांव से ताल्लुक रखता है। लेकिन फिलहाल उनका परिवार दक्षिण दिल्ली के सादिग नगर में रहता है। पवन ने 12वीं तक की पढ़ाई डीपीएस, मथुरा रोड से की है। खेल में व्यस्तता के कारण वह ग्रेजुएशन नहीं कर पाए। पवन नेगी के पसंदीदा बॉलर डेनियल विटोरी हैं और वह महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना को बॉलिंग करना सबसे मुश्किल मानते हैं। पवन नेगी आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए एमएस धोनी की कप्तानी में खेल चुके हैं। पवन नेगी लेफ्ट आर्म स्पिन बॉलिंग करते हैं और लेफ्ट हैंड बैट्समैन हैं। वह अभी तक 56 T20 खेल चुके हैं। इस दौरान उनका बैटिंग एवरेज 19.16 और 134.92 का स्ट्राइक रेट रहा, जबकि 26.28 के औसत से उन्होंने 46 विकेट लिए। उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप टीम में भी चुना गया है। पवन नेगी आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए एमएस धोनी की कप्तानी में खेल चुके हैं और धोनी की ही तरह वह भी मूलरूप से उत्तराखंड के ही हैं। हाल ही में खत्म हुई सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पवन नेगी ने 9 मैचों में छह विकेट लिए थे। इस दौरान उनका औसत 33.66 और इकॉनमी 8.71 रन प्रति ओवर था। नेगी ने इस टूर्नामेंट में 86.50 की औसत और 173 के स्ट्राइक रेट से 173 रन बनाए थे। -
पवन नेगी बाएं हाथ के स्पिनर और निचले क्रम के बल्लेबाज हैं। नेगी को सबसे पहले श्रीलंका के खिलाफ 9 फरवरी से होने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए चुना गया था और उसके बाद चयनकर्ताओं ने उनमें भरोसा जताते हुए उन्हें भारतीय टीम में भी चुन लिया।
-
आईपीएल नीलामी के दौरान राइजिंग पुणे सुपर जाइंट्स, जिसके कोच स्टीफन फ्लेमिंग और कप्तान एमएस धोनी पवन नेगी की पूर्व टीम चेन्नै सुपरकिंग्स से ही हैं, और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच जबर्दस्त टक्कर हुई और आखिर में बाजी दिल्ली के हाथ लगी।
