-
21 जून को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत 2015 में पहली बार हुई थी। मानव शरीर और मन को स्वस्थ बनाए रखने के लिए योग को एक उत्तम साधन माना गया है। आज कश्मीर से कन्याकुमारी तक पूरा भारत योगमय नजर आया। इस दौरान भाजपा के नेताओं ने भी अलग-अलग जगहों पर अपने-अपने तरीके से योग उत्सव मनाया है।
-
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने INS विक्रांत पर नेवी के जवानों के साथ योग किया। (Source: @rajnathsingh/twitter)
-
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नई दिल्ली में संसद भवन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग किया। (PTI Photo)
-
खेल मंत्री किरण रिजिजू रोजाना योग और एक्सरसाइज करते हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी योग करते हुए तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भी उन्होंने योग किया है। (Source: @KirenRijiju/twitter)
-
केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने नई दिल्ली के पुराने किले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग किया। (PTI Photo)
-
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नागपुर के यशवंत स्टेडियम, धंतोली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और भाजपा महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले योगा करते हुए। (Source: @nitin_gadkari/twitter)
-
दिल्ली से भाजपा के लोक सभा सांसद मनोज तिवारी ने यमुना नदी पर योग किया। (Source: @ManojTiwariMP/twitter)
-
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर स्थित दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में योग किया। (Source: @myogiadityanath/twitter)
-
जयपुर के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर ने लोगों के साथ योग किया। (PTI Photo)
-
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में योग करते बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी। (PTI Photo)
(यह भी पढ़ें: अगर आदिपुरुष नहीं आई पसंद तो ये माइथोलॉजिकल फिल्में कर सकती हैं आपका मनोरंजन)
