-
13 अगस्त उन लोगों के लिए खास दिन है जो अपने सारे काम लेफ्ट यानी बाएं हाथ से करते हैं। 13 अगस्त को इंटरनेशनल लेफ्ट हैंडर्स डे मनाया जा रहा है। साल 1991 में इस दिन की शुरुआत हुई थी। इस खास दिन को घोषित करने का उद्देश था कि जो लोग बाएं हाथ से अपना काम करते हैं उनका मजाक न उड़ाए जाए। पहले के दौर में कई मौकों पर लेफ्ट हैंडर्स को मजाक का पात्र बनना पड़ता था लेकिन देखा जाए तो बाएं हाथ से काम करने वाले कई लोगों ने सफलता का बड़ा मुकाम हासिल किया है। इन लेफ्ट हैंडर्स में जहां कई देशों के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, क्रिकेट खिलाड़ी, टेनिस खिलाड़ी, फुटबाल खिलाड़ी भी शामिल हैं। ये वो शख्सियत हैं जो अपने सारे काम बाएं हाथ से करती हैं। (All Photos Express/Agency)
-
बराक ओबामा अमेरिका के 44वें राष्ट्रपति रहे बराक ओबामा लेफ्ट हैंडर हैं। वह अक्सर अपने लेफ्ट हैंड से लिखते और ऑटोग्राफ देते दिखाई दिए।
-
अमेरिका के 40वें राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन भी लेफ्ट हैंडर ही थे। हालांकि वह अक्सर मजाक में कहते थे कि मैं दाएं हाथ से भी लिखकर दिखा सकता हूं। अमेरिका के 41वें राष्ट्रपति रहे जॉर्ज एच. डब्लूय बुश भी लेफ्ट हैंडर ही हैं। उनके बाद अमेरिका के 42वें राष्ट्रपति बिल क्लिंटन भी इसी क्लब का हिस्सा हैं। बता दें कि अमेरिका को सात में से पांच राष्ट्रपति लेफ्ट हैंडर ही मिले हैं।
डेविड कैमरुन ब्रिटेन के पूर्व पीएम भी अपने करीबी दोस्त बराक ओबामा की ही तरह लेफ्ट हैंडर हैं। -
Prince William and Kate, the Duchess of Cambridge, center, attends a reception at Kensington Palace on Wednesday April 6, 2016, ahead of their tour to India and Bhutan. (Warren Allott/Pool via AP)
-
अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन भी लेफ्ट हैंडर्स क्लब का हिस्सा हैं। अमिताभ की मानें तो लेफ्ट हैंडेड होना उनके लिए लकी है।
-
सचिन तेंदुलकर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर जो खेलते तो दाएं हाथ से थे दरअसल एक लेफ्ट हैंडर हैं। उनके अलावा शिखर धवन, युवराज सिंह, सुरेश रैना, रविंद्र जडेजा जैसे क्रिकेटर्स भी लेफ्ट हैंडर्स की श्रेणी में आते हैं।
-
बिल गेट्स माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स आज दुनिया भर के युवाओं के आदर्श हैं। गेट्स की मानें तो वह दाएं हाथ से शायद अच्छी हैंडराइटिंग ही नहीं बना पाए कभी इसलिए ही उन्होंने लेफ्ट हैंड से कोशिश शुरू की थी।
-
फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकेरबर्ग लेफ्ट हैंडर हैं जिन्हें आज पूरी दुनिया जानती है। बेहद कम उम्र में उन्होंने अपनी दुनिया में पहचान बनाई है। वह अपने ऑटोग्राफ लेफ्ट से देते हैं।
-
ब्रिटेन के शाही परिवार के लाडले प्रिंस विलियम भी लेफ्ट हैंडर हैं। वह एक रॉयल एयरफोर्स में ऑफिसर हैं, जो कि अपना हर काम बाएं हाथ से करते हैं।
-
फुटबाल स्टार लियोनल मेसी भी लेफ्ट हैंडर हैं। सेलिब्रेट करने वाली हस्ती हैं। अर्जेटीना के मेसी ने 2018 फीफी विश्व में हिस्सा लिया था।
दुनिया खूबसूरत महिलाओं में शुमार जूलिया रॉबर्ट भी लेफ्ट हैंडर हैं। उनकी मां ने बहुत कोशिश की वह दाएं हाथ से काम करने की आदत डालें लेकिन वह ऐसा नहीं कर सकीं। एप्पल के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स भी लेफ्ट हैंडर थे। ऐप कई इवेंट में लॉन्चिंग के दौरान उन्हें लेफ्ट हैंड का प्रयोग करते हुए दिखाई देखा गया था। -
दुनिया को हंसाने वाले कॉमेजी की दुनिया के बादशाह चार्ली चैप्लिन भी लेफ्ट हैंडर ही थे। न्यूटन का लॉ ऑफ ग्रैविटी तो पढ़ा ही है तो अब आप यह भी जान लीजिए कि इसके जनक न्यूटन भी बाएं हाथ के कारीगर थे।